राज्‍यों से
Breaking News

कोरोना के चलते महाराष्ट्र से आई ये अच्छी खबर

  • महाराष्ट्र में बुजुर्ग महिला ने जीती कोरोना के खिलाफ जंग
  • सांगली की 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था
  • कोविड-19 को हराकर ठीक होने वाली महाराष्ट्र की यह सबसे बुजुर्ग महिला है

महाराष्ट्र के सांगली से एक अच्छी खबर आई है, यहां एक 94 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला ने कोरोनोवायरस के खिलाफ लड़ाई में धैर्य और दृढ़ संकल्प के साथ उसे परास्त कर दिया है। सांगली के कामेरी गांव में रहने वाली यह बुजुर्ग महिला एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद कोरोना वायरस की चपेट में आ गई थी। इसके बाद इस बुजुर्ग महिला को मिराज शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड-19 को हराकर ठीक होने वाली महाराष्ट्र की यह सबसे बुजुर्ग महिला है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र कोरोना का सबसे बड़ा केन्द्र बना हुआ है।

  • कोरोना की चपेट में नवी मुंबई
  • नवी मुंबई में कोरोनावायरस के 1,374 मामले आए सामने
  • 210 मामले नवी मुंबई के कोपरखैराने में दर्ज किये गए

मुंबई से सटे नवी मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,374 हो गई है। सबसे अधिक कोराना के 210 मामले नवी मुंबई के कोपरखैराने में दर्ज किये गये हैं वहीं रबाले में  153 और नेरूल में 147 मामले अबतक दर्ज किये जा चुके हैं। नवी मुंबई में कोरोना से अबतक तीस मौत हो चुकी है और प्रशासन ने सौ से ज्यादा कंटेनमेंट जोन यहां बनाया है। गौरतलब है कि मुंबई में अत्यावश्यक सेवाओं से जुड़ी बड़ी आबादी मुंबई के बाहरी इलाकों जैसे पालघर, ठाणे, कल्याण और नवी मुंबई में रहती है।

Tags
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: