आगरा का पुलिस वाला बना शहर का मसीहा
एक करोना योद्धा है आगरा के सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह यादव। जिन्होंने मुश्किल भरे इस दौर में एक प्रण लिया कि शहर में कोई भी जन भूखा नही सोएगा। उसके लिए ये लोग दोनो वक्त खाना बना कर शहर भर में जरूरत मंद लोगों को बांटते है।

कोरोना महामारी की इस मुश्किल घड़ी में पूरा विश्व एक कठिन दौर से गुजर रहा है। ऐसे में जो लोग इस बीमारी से ग्रस्त है वो तो परेशान है ही साथ ही उनके परिजन मानसिक तनाव के साथ कई अन्य समस्याओं के कारण परेशान है। ऐसे में लोग आगे बढ़कर एक दूसरे की मदद कर रहे है। ऐसे ही एक करोना योद्धा है आगरा के सब इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह यादव। जिन्होंने मुश्किल भरे इस दौर में एक प्रण लिया कि शहर में कोई भी जन भूखा नही सोएगा। उसके लिए ये लोग दोनो वक्त खाना बना कर शहर भर में जरूरत मंद लोगों को बांटते है।
मुश्किल वक्त में लोगों के साथ खड़े होने का किया फैसला
यादव जी का कहना है कि लॉकडाउन में उन्होंने देखा कि होटल बंद हो जाने तथा रोज़गर न रहने के कारण शहर में लोगों को खाने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही थी, तो इन्होंने सोचा कि क्यों न इस मुश्किल वक्त में लोगों के साथ खड़ा हुआ जाए।
वहीं वो देश के जाबाज़ सिपाही जिन्हे फ्रंट लाइन वर्कर्स कहा जाता है उनको भी ये लोग समय पर खाना मुहैया कराते है। साथ ही ये उन परिवारों तक भी खाना व ज़रूरी सामग्री उपलब्ध करा रहे है जिनके घर में सभी लोग कोरोना पॉजीटिव है और कोई खाना बनाने या बाहर से लाने वाला नही है। शैलेन्द् के बेटे मनीष भी इस नेक काम में पिता व अन्य लोगो की मदद में जुटे है।
मदद के साथ लोगों को कर रहे हैं जागरूक
प्रतिदिन अस्पतालों के बाहर फुटपाथ पर चौराहों पर और ऑक्सीजन प्लांट के बाहर लगी लगी लंबी-लंबी कतारों में जो लोग घंटों से इंतजार कर रहे होते हैं उनको खाना और पानी देने का काम भी शैलेंद्र सिंह यादव कर रहे हैं। उनकी इस टीम में 3 सेना निर्वित जवान बी अन्य पुलिस जवानों के साथ डॉक्टर भी शामिल है।इसके साथ ही ये लोग कोरोना रोक थाम के लिए सरकार द्वारा जारी गाइड लाइंस के सही पालन के लिए सभी शहर वासियों को जागरूक भी कर रहे है। शहर भर में घूम घूम कर लोगो को मास्क के लिए टोकना व उनको मास्क वितरण करना इन लोगो का दैनिक कार्य बन गया है।
माना देश पर अभी संकट का साया है लेकिन ऐसे ही हिम्मत और जज़बे से सब मिल कर इस विपत्ति घड़ी में एक दूसरे का साथ देंगे तो निश्चित ही हम इस महामारी पर विजय हासिल कर लेंगे।