
- येरूसलम स्थित मस्जिद अल अक्सा को कोरोनावायरस महामारी के कारण लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही पवित्र माह रमज़ान के दौरान मस्जिद में तरावीह या अन्य किसी भी तरह की नमाज़ पर पाबंदी लगा दी गई है।
इज़राइल की राजधानी और मुसलमानों के मुकद्दस स्थल येरूसलम स्थित मस्जिद अल अक्सा को कोरोनावायरस महामारी के कारण लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही पवित्र माह रमज़ान के दौरान मस्जिद में तरावीह या अन्य किसी भी तरह की नमाज़ पर पाबंदी लगा दी गई है। हांलाकि मस्जिद के इमाम और स्टाफ नमाज़ अदा कर सकेगें। इसके साथ ही इज़राइल में सार्वजनिक तौर पर सभी धर्मों की गतिविधियों पर भी रोक लगा दी गई है। दरअसल ये फैसला कोविड के संक्रमण की चेन को तोडने के लिए जारी लॉकडाउन के कारण लिया गया है। लगभग एक सप्ताह बाद मुसलमानों का पवित्र महिना रमज़ान शुरु हो रहा है जिसमें मुस्लिम समुदाए के लोग मस्जिदों में इबादत का एहतमाम करते है और भारी संख्या में एकत्र हो कर नमाज़ अदा करते है। गौरतलब है कि येरूसलम मुसलमानो का तीसरा सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है। उलेखनीय है कि इससे पहले सऊदी अरब व जॉर्डन भी कोरोनावायरस के कारण रमज़ान में मस्जिदों में होने वाली नमाज़ पर रोक लगा चुके है। ज़ाहिर है दुनिया भर में फैली इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख के पार पंहुच चुकी है जबकि 1 लाख 38 हज़ार लोग अपनी जान गंवा बैठे है।
مجلس الأوقاف والشؤون والمقدسات الإسلامية في #القدس يعلن أنه تقرر استمرار تعليق صلاة الجماعة في المسجد الأقصى المبارك خلال شهر #رمضان بسبب انتشار فيروس #كورونا pic.twitter.com/PFMZcR21qW
— TRT عربي (@TRTArabi) April 16, 2020