खेल
Breaking News

Tokyo Paralympics में भाविना का ऐतिहासिक Silver Medal

टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में भारत की भाविना पटेल (Bhavina Patel) ने इतिहास रचते हुए भारत को इन खेलों में पहला पदक दिलाया। भाविना ने टेबल टेनिस में महिलाओं की क्लास 4 कैटेगरी में सिल्वर Medal अपने नाम किया। पैरालंपिक इतिहास में भारत का टेबल टेनिस में यह पहला पदक है। फाइनल मैच में भाविना पटेल का मुकाबला दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की झाउ यिंग से था। चीनी खिलाड़ी ने फाइनल में भाविना को 3-0 से हरा दिया और भाविना को रजत पदक मिला।

भाविना की जीत के बाद लगा बधाइयों का तांता

भाविना की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट किया – ‘ भाविना पटेल ने पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर भारतीय दल और खेल प्रेमियों को प्रेरित किया। आपके असाधारण दृढ़ संकल्प और कौशल ने भारत को गौरवान्वित किया है। इस असाधारण उपलब्धि के लिए आपको मेरी ओर से शुभकामनाएं।

वहीं उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया – ” टोक्यो पैरालंपिक में महिला टेबल टेनिस में रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को हार्दिक बधाई। आपकी सफलता भारतीय दल और देश की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगी। भावी सफलताओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

खिलाडियों का सदैव हौसला बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने भाविना पटेल को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए शुभकामना देते हुए ट्वीट किया –  विलक्षण भाविना पटेल ने इतिहास रचा।  वह ऐतिहासिक सिल्वर मेडल के साथ घर लौटेंगी। उसके लिए बधाई। उनकी जीवन यात्रा प्रेरित करने वाली है और अधिक युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करेगी।

साथ ही केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी भाविना को रजत पदक जीतने पर ट्वीट किया – राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भारत ने रजत पदक जीता। भाविना ने टोक्यो पैरालंपिक में भारत के लिए पहला मेडल जीता। पैरालंपिक की शानदार शुरुआत। भाविना रजत पदक जीतकर पैरा टीटी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।

भाविना के साथ मोदी की पुरानी फोटो हुई वायरल

खेल मंत्री ने साल 2010 की एक फोटो भी ट्वीट की जिसमें तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और पैरालंपिक रजत पदक विजेता साथ है। उन्होने लिखा – ये  इतिहास के पन्नों से यादगार किस्से हैं। 2010 की इस तस्वीर में भारत की टोक्यो पैरालंपिक रजत पदक विजेता भावना पटेल और टेबल टेनिस खिलाड़ी सोनल पटेल तत्कालीन गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी के साथ है। ध्यान देने वाली बात है कि मोदी जी स्वयं कितनी सहजता से सोनल पटेल की व्हीलचेयर को संभाले हुए है।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, सोनल और भाविना 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स की अगुवाई कर रही थी। सीएम नरेंद्र मोदी उनसे मिले और उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रोत्साहित किया।  खेल संस्कृति का निर्माण करना, हर खेल और खिलाड़ियों का समर्थन करना पीएम का आजीवन प्रयास रहा है, जो आज भी जारी है और ये फल दे रहा है। खेलों को समर्पित प्रधानमंत्री।

वहीं इतिहास रचने वाली भाविना ने टोक्यो पैरालंपिक में जीता अपना रजत पदक देश को समर्पित किया।  उन्होंने अपने कोच व परिवार सबका शुक्रिया अदा किया। भाविना के मेडल जीतने के बाद देश भर में खुशी की लहर दौड़ गई।  उनके घर गुजरात के मेहसाणा में लोगों ने उनकी जीत का जश्न मनाया। भाविना की जीत से उत्साहित उनके परिवारजनों का कहना है कि वे भाविना की वापसी पर उनका भव्य स्वागत करेगें।
बता दे कि सिल्वर गर्ल भाविना पटेल का टोक्यो पैरालंपिक का सफर बहुत शानदार रहा। भाविना पटेल ने अपने जबरदस्त खेल से सबको प्रभावित किया है। विश्व रैंकिंग में १२ वें नंबर पर रहने के मौजूद भाविना बड़े-बड़े खिलाड़ियों को शिकस्त देकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
Tags
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: