राज्‍यों से
Breaking News

इस वजह से अध्यक्ष पद से हटाए गए मनोज तिवारी

कोरोना संकट के बीच भाजपा ने पार्टी में बड़े बदलाव किये हैं। दिल्ली में मनोज तिवारी को भाजपा अध्यक्ष के पद से हटाकर आदेश गुप्ता को नियुक्त किया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसके साथ विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ प्रदेश का भाजपा अध्यक्ष बनाया गया साथ ही एस. तिकेन्द्र सिंह को मणिपुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौपी गई है।

दिल्ली विधानसभा में मिली करारी हार के बाद से ही भजपा द्वारा मनोज तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने की अटकले लगाई जा रही थी। दिल्ली में फरवरी में हुए चुनाव में भाजपा 50 प्लस का नारा दे रही थी, लेकिन पार्टी को महज 8 सीटों पर संतोष करना पड़ा था। साथ ही मनोज का विवादास्पद बयानों और कुछ ऐसे अनचाहे कदमों से भी वास्ता रहा जिनसे पार्टी किनारा करती नज़र आई।

हाल ही में मनोज तिवारी लॉक डाउन के चलते आम आदमी के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने राजघाट पहुंच गए थे। जिसके चलते उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। हांलाकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। सुत्रों के अनुसार पार्टी उनके इस कदम से नाखुश थी। अतः आज पार्टी हाईकमान ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटा दिया। उनकी जगह आदेश गुप्ता को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

  • कौन है दिल्ली भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता?

मनोज तिवारी की जगह कमान संभालने वाले आदेश कुमार गुप्ता नार्थ एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। साथ ही ये पश्चिमी पटेल नगर से पार्षद हैं। साल 2018 में इन्हें उत्तर निगम का मेयर बनाया गया था। 51 वर्षीय गुप्ता पेशे से कारोबारी हैं और इनकी काफी साफ सुथरी छवि रही है। जानकारों की माने तो कहा जा रहा है कि बीजेपी ने यह कदम आने वाले एमसीडी चुनाव को ध्यान में रखते हुए लिया है। कुछ लोगो का कहना है कि ये व्यापारी वर्ग को खुश करने के लिये किया गया है।

  • आखिर कहां नाकाम रहे मनोज तिवारी ?

आपको बता दें की मनोज तिवारी को जिस काम के लिए बीजेपी ने पार्टी अध्यक्ष बनाया था, वो उसमे नाकाम रहे। दिल्ली के विधान सभा चुनावों में अरविन्द केजरीवाल की आप को मनोज तिवारी टक्कर नही दे पाए थे। माना जाता है कि पूर्वांचली वोट को खींचने के लिए तिवारी सक्रिय भूमिका निभा सकते थे, लेकिन फिर भी बीजेपी ने करारी हार झेली। हालांकि बीजेपी की चुनावों में हार के बाद मनोज तिवारी ने खुद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, लेकिन इसे नामंजूर कर दिया गया था।

बता दें, जेपी नड्डा का ये फैसला दिल्ली में तत्काल लागू किया गया है। वहीं सोमवार को मनोज तिवारी का एक वीडियो वारयल हुआ था जिसमें तिवारी समेत बीजेपी के कई नेता आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर तिवारी को हिरासत में लिया गया था। अब भाजपा ने इन्हें इस पद से हटा दिया है।

अदिति शर्मा

Tags
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: