चेल्सी ने जीता चैम्पियंस लीग का खिताब
इंग्लिस क्लब चेल्सी ने चैम्पियंस लीग का खिताब जीत लिया है। शनिवार की देर रात खेले गए खिताबी मुकाबले में चेल्सी ने मैनचेस्टर सिटी को 1-0 से हराने में सफलता पाई। चेल्सी का ये दूसरा चैम्पियंस लीग खिताब है। इससे पहले उन्होने 2012 में चैम्पियंस लीग का खिताब जीता था।

यूरोप के की सबसे बड़ी क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता चैम्पियंस लीग का खिताब इंग्लिश क्लब चेल्सी ने जीत लिया है। आल इंग्लिश खिताबी मुकाबले में चेल्सी ने पूरे साल फुटबॉल के मैदान पर अपना वर्चस्व बनाए रखने वाली मैनचेस्टर सिटी को हराने में सफलता पाई। चेल्सी ने इस मुकाबले को 1-0 से अपने नाम करके खुद को चैम्पियंस ऑफ यूरोप साबित किया। मैच की शुरुआत से दोनो क्लब की तरफ से धीमा खेल देखने को मिला। हालाकी 42वे मिनट में चेल्सी के काई हावर्ट्ज़ ने माउंट के पास पर शानदार गोल करते हुए टीम को 1-0 से आगे कर दिया। जर्मन खिलाड़ी हावर्ट्ज़ का चैम्पियंस लीग में ये पहला गोल है।
चेल्सी ने दूसरी बार चैम्पियंस लीग का खिताब अपने किया नाम
पहली बार खिताब जीतने की कोशिश में लगी मैन सिटी , पूरे मुकाबले के दौरान वो खेल नही दिखा सकी जिसकी बदौलत उन्होने इस साल प्रीमियर लीग का खिताब जीतने में सफलता पाई थी। मैच के अंतिम पलो में सिटी के मिडफील्डर माहरेज़ ने गोल करने का एक अच्छा प्रयास किया लेकिन वो सफल नही हो सके। जनवरी में फ्रैंक लैम्पार्ड के स्थान पर चेल्सी का मैनेजर बने थॉमस ट्युशेल के आने के बाद चेल्सी ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इंग्लिश प्रीमियर लीग में चौथे स्थान पर रहते हुए अगले चैम्पियंस लीग के लिए क्वालीफाई करने में सफलता पाई। इसके बाद उन्होने ये खिताब अपने नाम किया है। चेल्सी ने दूसरी बार चैम्पियंस लीग का खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले उन्होने 2012 में चैम्पियंस लीग का खिताब जीता था।
इस खिताबी जीत के बाद चेल्सी लिवरपूल और मैनचेस्टर यूनाईटेड के बीद तीसरी इंग्लिश टीम बन गई है जिसने 2 या इससे अधिक बार चैम्पियंस लीग का खिताब जीता है। इसी के साथ थॉमस ट्युशेल पिछले 3 सत्र में तीसरे जर्मन मैनेजर बन गए है जिनकी कोचिंग में क्लब ने चैम्पियंस लीग का खिताब जीतने में सफलता पाई। थॉमस से पहले पिछले साल हैंस फ्लिक ने बायर्न म्युनिख को खिताब दिलाया था। जबकि 2019 में यर्गन क्लोप की कोचिंग में इंग्लिश क्लब लिवरपूल ने किताब जीता था। वहीं दूसरी तरफ इस हार के बाद मैन सिटी का पहले चैम्पियंस लीग खिताब का इंतजार और बढ़ गया है।