कोरोनाज़रा हटके

लॉकडाउन: पिता रामविलास पासवान की दाढ़ी बनाते चिराग

कोरोना वायरस के कारण देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन कर जारी है। इस दौरान देशवासी अपने घरों में बंद है। इसकी वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज़रुरी चीजों की पूर्ती तो हो रही है लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी है जिनके कारण काफी दिक्कतों का सामनी करना पड़ रहा है। जिनमे से हेयर सैलून व ब्युटिपार्लर मुख्य है। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोजपा (LJP) नेता  चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान नजर आ रहे हैं। दरअसल चिराग पासवान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपने पिता रामविलास पासवान की दाढ़ी को काटते हुए नजर आ रहे हैं। चिराग पासवान ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है, “मुश्किल समय है लेकिन देखें कि लॉकडाउन का एक शानदार पक्ष भी है। कभी पता ही नहीं था कि यह कौशल भी मेरे अंदर है। इस ट्वीट पर लोग अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों ने “पिता-पुत्र के संबंध” की प्रशंसा की है। जबकि कई यूजर्स ने बताया कि बंद सैलून के कारण पुरुषों को कैसे अनचाहे बालों और असमय दाढ़ी के साथ रहना पड़ रहा है।

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: