कोरोना

कोविड-19: WHO ने खान-पान के लिए बताए ये पांच टिप्स जिनसे बच सकती है जान

कोविड-19 महामारी का खतरा देशभर में प्रतिदिन बढ़ रहा है। भारत में पिछले 24 घंटों में 3.5 लाख से ज्यादा मामले सामने आये, जो कि अब तक के सबसे अधिक मामले हैं।

कोरोनावायरस महामारी के आने के बाद से लोगों ने अपने जीवन में कई बदलाव किए हैं। जैसे कि कामकाज, सफाई से लेकर खाने पीने का तरीका, इन बदलाव में शामिल हैं। एक बार फिर लोग स्वच्छता, स्वास्थ्य और खानपान पर ध्यान देने लगे हैं। इसी पर अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने खानपान से संबंधित पांच टिप्स शेयर किए हैं।

हमेशा साफ सफाई बनाये रखें

  • खाना बनाने से पहले और खाना बनाने के दौरान अपने हाथ जरूर धोते रहें।
  • रसोई घर में खाना बनाने की जगह, चूल्हे और बर्तन अच्छे से धोएं और जगह को सैनिटाइज करें।
  • कीड़े मकोड़े और दूसरे जानवरों की पहुँच से दूर रहें।

ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि कुछ सूक्ष्म जीव हमारे आसपास मौजूद रहते हैं और यदि उनके संपर्क में खाने पीने का सामान आ जाये तो बीमारियां होने का खतरा रहता है।

पक्के हुए खाने को कच्चे भोजन से दूर रखें

  • पॉल्ट्री उत्पाद, कच्चे गोश्त और सीफूड जैसे खाने पीने की चीजों को दूसरी चीजों से अलग रखें। साथ ही कच्चे भोजन के लिए अलग ही बर्तन और सामान का इस्तेमाल करें।
  • पक्के हुए खाने और कच्चे भोजन को अलग-अलग जगह पर रखें और किसी भी तरह का संपर्क न हो इसलिए उसे कंटेनर में रखें।

ऐसा करना इसलिए जरूरी है क्योंकि कच्चे भोजन खासकर मांस और पॉल्ट्री उत्पाद में खतरनाक सूक्ष्म जीव हो सकते हैं जो पकाने के दौरान खाने-पीने की दूसरी चीजों को संक्रमित कर सकते हैं।

खाना अच्छे से पकाएं

  • ख़ासकर गोश्त, अंडे, पॉल्ट्री उत्पाद और सीफूड जैसी चीजों को अच्छी तरह से पकाएं।
  • इसके अलावा सूप और स्टू जैसी चीजों को पकाते हुए 70 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जरूर लेकर जाएं।
  • साथ ही पक्के खाने को दोबारा गर्म करें।

यह इसलिए जरूरी है क्योंकि खाने को जब अच्छी तरह से पकाया जाता है तो उसमें से सभी तरह के सूक्ष्म जीव मर जाते हैं। साथ ही एक शोध में पाया गया है कि 70 डिग्री तापमान तक खाने को पकाने से सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं और खाना खाने लायक हो जाता है।

साफ पानी और स्वच्छ भोजन सामग्री

  • साफ़ पानी और तजा एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री का इस्तेमाल करें।
  • साथ ही ऐसी खाने पीने की चीजें चुने जिसकी सुरक्षित प्रोसेसिंग की गयी हो जैसे की दूध।
  • फल और सब्जियों को बार बार धोएं, खासकर तब जब आप उन्हें कच्चा खा रहे हों।
  • एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें, जिनके इस्तेमाल की तारीख खत्म हो गयी हो उसका इस्तेमाल बिलकुल न करें।

यह इसलिए जरूरी है क्योंकि यदि खाना जरा भी बासी हो तो उसमें जहरीले रसायनों के पैदा होने का खतरा होता है। इसलिए भोजन की चीजें चुनते हुए एहतियात बरतने की जरूरत होती है।

सुरक्षित तापमान पर भोजन सुरक्षित रखें

  • खाने को पकाने के बाद उसे कमरे के सामान्य तापक्रम पर दो घंटे से ज्यादा समय के लिए न रखें।
  • जो जल्दी खराब होने वाला खाना होता है उसे पांच डिग्री से कम टेम्परेचर पर फ्रिज में रखें।
  • इसके अलावा फ्रिज में खाना ज्यादा देर तक न स्टोर करें। साथ ही खाने को परोसने से पहले भी उसे तेज आंच पर गर्म करें।
Tags
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: