खेल
Breaking News
Ronaldo का बड़ा कारनामा, तोड़ा ईरानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए है। रोनाल्डो ने ईरान के खिलाड़ी अली देई के 109 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। विश्व कप क्वालीफाइंग में आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले से पहले रोनाल्डो के अली डेई के बराबर 109 गोल थे। लेकिन आयरलैंड के विरुद्ध किए गए 2 गोल की बदौलत अब रोनाल्डो के नाम अब 111 गोल हो गए।

पुर्तगाल के कप्तान और स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बढ़ती उम्र के साथ और भी खतरनाक हो गए है। मैदान पर अपने करिश्माई खेल से रोनाल्डो दिन प्रति दिन नए कीर्तिमान अपने नाम करते जा रहे है। बुधवार की रात उन्होने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। वो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर बन गए है। रोनाल्डो ने आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप क्वालीफाइंग में 2 गोल करके सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया । रोनाल्डो के इन 2 गोल की मदद से पुर्तगाल ने मुकाबले को 2-1 से अपने नाम करने में सफलता पाई। उन्होने दोनों गोल मैच के अंतिम पलो में हेडर के जरिए किए। रोनाल्डो ने ईरान के अली देई के 109 गोल के रिकॉर्ड को तोड़ा। इस मुकाबले से पहले रोनाल्डो के अली डेई के बराबर 109 गोल थे। रोनाल्डो के नाम अब 111 गोल हो गए है। इन दोनों के अलावा अन्य कोई फुटबॉल खिलाड़ी 100 गोल के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका है। 36 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरो 2020 के दाैरान अली देई के सबसे ज़्यादा गोल करने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
करिशमाई रोनाल्डो के करिश्माई गोल
रोनाल्डो के इंटरनेशनल गोल की बात करें तो उन्होंने सबसे अधिक 33 गोल वर्ल्ड कप क्वालिफायर में किए हैं। इसके अलावा 31 गोल यूरोपियन चैंपियनशिप क्वालिफायर में, 19 गोल अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मुकाबलों में , 7 गोल विश् कप में, 5 गोल यूएफा नेशंस लीग में और 2 गोल कन्फेडरेशन कप में किए हैं। रोनाल्डो द्वारा किए गए गोलों में से लगभग आधे गोल उन्होंने अंतिम 30 मिनटों में किए है। 111 गोल में से रोनाल्डो ने 91 गोल पेनल्टी एरिया के अंदर से किए है जबकि 20 कोल पेनल्टी एरिया के बाहर से किए है।
यूरो कप में भी सबसे ज़्यादा गोल रोनाल्डो के नाम
मौजूदा समय में रोनाल्डो को दुनिया का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी माना जा सकता है। उनके नाम यूरो कप में सबसे अधिक गोल करने का भी रिकॉर्ड है। वो स्पेनिश क्लब रियाल मैड्रिड के लिए सबसे अधिक 450 गोल करने वाले फुटबॉलर है। वो यूरो क्वालीफायर में सबसे अधिक 31 गोल करने वाले खिलाड़ी है। चैम्पियंस लीग में सबसे अधिक 134 गोल करने का रिकॉर्ड भी रोनाल्डो के ही नाम है। इसके अलावा रोनाल्डो ने नेशंस यूरोपियन टीम, ऑल यूरोपियन क्लब प्रतियोगिता में भी सबसे अधिक गोल करने का रिकॉर्ड रोनाल्डो के ही नाम है।
स्पोर्टिग लिस्बन के लिए पदार्पण करने के लगभग 19 साल बाद भी युवेंट्स के शीर्ष स्ट्राइकर रोनाल्डो के मैच के अंतिम समय तक गोल करते रहने का प्रयास और टीम की जीत के लिए लगातार मेहनत करते रहना उन्हे महान खिलाड़ी बनाता है। फिटनेस के मामले में वो युवा खिलाड़ियों से काफी आगे दिखाई देते है।