IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटलस के बीच एक रोमांचक मैच हुआ जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत अपने नाम की।

आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 138 रन का टारगेट दिल्ली के सामने रखा। लक्ष्य का मुकाबला करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने धीमी शुरुआत की और पृथ्वी शो शुरू में ही आउट हुए। जिसके बाद दिल्ली के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने मैच को संभाला हालाकिं वो अर्धशतक से चूक गए।
रोमांचक मोड़ पर आया मैच
ऋषभ पंत भी जल्दी पवेलियंन लौटे जिसके बाद दिल्ली की आखरी 12 गेंदों पर 15 बनाने थे। क्रीज पर ललित यादव और शिमरॉन हेटमेयर ने भरोसे के साथ बैटिंग की और मैच को दिल्ली के नाम करवाया। हेटमेयर ने 9 गेंदों पर शानदार 14 रन बनाए और जीत अपने नाम की। जसप्रीत बुमराह और किरण पोलार्ड को एक – एक विकेट मिला।
मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 44 रन की अच्छी पारी खेली मगर दूसरे छोर पर लगातार विकेट गिरते रहे और टीम ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना पाई। तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स से अमित मिश्रा ने चार विकेट चटकाए।