राज्यों से
Delhi Unlock 3: जानिए दिल्ली में क्या खुलेगा और किस पर रहेगी पाबंदी
दिल्ली में अनलॉक 3 में कई चीजों में छूट दी गयी है। सीएम अरविंद केजरोवाल ने आज अनलॉक 3 की घोषणा की और बताया कि अब हम धीरे धीरे एक्टिविटी शुरू कर रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में आज अनलॉक पार्ट-3 का एलान कर दिया गया है। अब दिल्ली वालों को इस अनलॉक 3 के तहत कई चीजों में छूट दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली में कोरोना की स्थिति सुधर रही है। साथ ही कहा कि हमारे सामने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की चुनौती है और अब हम इसलिए धीरे-धीरे एक्टिविटी शुरू कर रहे हैं। कुछ चीजों में काफ़ी छूट दी गई है मगर अभी भी कई ऐसी गतिविधियां हैं जिनपर प्रतिबंध जारी रहेगा।
क्या बंद रहेगा ?
- केस कम होने के बावजूद भी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स बंद रहेंगे।
- हर तरह की सामाजिक, राजनितिक, स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, ऐकडेमिक, त्योहारों से जुड़े आयोजनों पर पाबंदी होगी।
- स्टेडियम, स्विमिंग पूल, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, एंटरटेनमेंट, एम्यूजमेंट और वाटर पार्क बंद रहेंगे।
- सिनेमाघर, थिएटर और मल्टीप्लेक्स भी फ़िलहाल बंद रहेंगे।
- साथ ही दिल्ली सरकार ने जिम, स्पा, योग संस्थान, पब्लिक पार्क को भी बंद रखने का फैसला किया है।
क्या खुलेगा अनलॉक 3 में?
- सरकारी दफ्तर में ग्रेड-1 के अफसर 100 प्रतिशत क्षमता से काम करेंगे और बाकि स्टाफ में से 50% का वर्क फ्रॉम होम होगा और बाकि 50% ऑफिस आएंगे।
- सुबह 9 से 5 बजे तक प्राइवेट दफ्तरों को भी खुलने की अनुमति दी गयी है।
- मॉल, मार्किट और मार्किट काम्प्लेक्स सुबह 10 से शाम 8 बजे तक खुलेंगे।
- सभी शॉप्स, रेजिडेंशियल काम्प्लेक्स की शॉप्स बिना ओड इवन फॉलो किए खोली जा सकेगी।
- अब रेस्टोरेंट 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ खुल संकेंगे। साथ ही मार्किट, मार्किट काम्प्लेक्स, रेस्टोरेंट और मॉल को अभी एक हफ्ते के लिए ट्रायल बेसिस पर खोलने की अनुमति दी गयी है।
- साप्ताहिक बाजार भी 50 % वेंडर्स के साथ एक जोन में खुलने की इजाजत होगी ।
- अंतिम संस्कार और शादी समारोह में 20 से ज्यादा लोगों को शामिल होने की इजाजत नहीं होगी।
- दिल्ली में मेट्रो, डीटीसी बस और कलेक्टर बस भी 50 प्रतिशत कैपेसिटी के साथ चलेगी।
– अदिति शर्मा