कोरोना

कोरोना के नए डेल्टा प्लस वैरिएंट से बचना है, तो डाइट में शामिल करें ये पांच चीजें

कोरोना की दूसरी लहर का भारत में बहुत गहरा असर हुआ और पहली लहर के मुकाबले कई गुना लोगों की जान गई। अब तीसरी लहर का खतरा लोगों को डरा रहा है।

कोरोना की दूसरी लहर का भारत में बहुत गहरा असर हुआ और पहली लहर के मुकाबले कई गुना लोगों की जान गई। अब तीसरी लहर का खतरा लोगों को डरा रहा है। कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए लोग गाइडलाइन्स का पालन तो कर ही रहे हैं, साथ ही अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने की भी कोशिश कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कमजोर इम्युनिटी वाले लोगों को ये बीमारी ज्यादा एफेक्ट करती है।

आज हम आपको खाने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनके सेवन से आप अपनी इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं।

मशरूम– मशरूम खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें कार्बोहायड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। साथ ही इसमें विटामिन डी के साथ कई पोषिक तत्व पाए जाते हैं जिससे शरीर को फायदा होता है। यही कारण है कि इम्युनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में मशरूम को शामिल करना चाहिए।

नारियल का तेल- खाना पकाने के लिए अधिकतर लोग रिफाइन तेल का इस्तेमाल करते हैं, जो कि सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। तो इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खाना नारियल के तेल में पकाना चाहिए। वैसे तो लोग अपने शरीर के हिसाब से तेल का इस्तेमाल करते हैं जिसमे नारियल का तेल एक अच्छा ऑप्शन है जिससे शरीर को फायदा होता है।

पुदीना- पुदीना के पत्तों को खाने में शामिल करने से भी इम्युनिटी मजबूत होती है। पुदीने में काफी मात्रा में विटामिन सी, कैल्शियम और फॉस्फोरस पाया जाता है। गर्मी के दिनों में पुदीना खाना काफी लाभदायक होता है। इसका सेवन पुदीने की चटनी या पुदीना स्मूथी बनाकर कर सकते हैं।

पालक- शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हरी सब्जियां काफी कारगर होती हैं। पालक इनमें से एक अच्छा ऑप्शन है। पालक में आयरन, फाइबर और विटामिन भरपूर होता है। इसलिए पालक खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं और साथ ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

ब्रोकली– ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जिसके बारे में थोड़ा कम लोग जानते हैं लेकिन यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ब्रोकली खाने से शरीर को विटामिन्स और एंटी-ओक्सिडेंट गुण मिलते हैं, जिससे शरीर की प्रतिबोधक क्षमता बढ़ती है। ब्रोकली का आप सलाद, सब्जी और सूप के रूप में सेवन कर सकते हैं।

अदिति शर्मा 

Tags
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: