दुनिया
Breaking News

जानिए Egypt कैसे ईद मनाएगा इस बार

  • मिस्र ने ईद की छुट्टियों के दौरान कर्फ्यू 4 घंटे के लिए बढ़ाया
  • मिस्र में 24 मई तक सार्वजनिक यातायात रहेगा बाधित
  • मिस्र में कोविड-19 के 12 हजार से अधिक मामले

कोरोना वायरस के खतरे के चलते इस बार दुनिया भर में रमज़ान की वो चहल पहल देखने को नहीं मिली। लॉक डाउन की वजह से मस्जिदों में नमाज़ पर रोक है। वहीं बाज़ार की रौनक भी इस बार गायब है। इसी संक्रमण के चलते अगले हफ्ते मनाई जाने वाली ईद पर भी वो मिठास नहीं रहेगी। इसकी के चलते मिस्र में सावधानी के फलस्वरूप ईद की छुट्टियों के दौरान कर्फ्यू को और चार घंटों के लिए बढ़ाया जाएगा। कोरोनावायरस प्रसार को रोकने के लिए 24 मई से छह दिनों तक सार्वजनिक परिवहन सेवा भी बाधित रहेगी। हालांकि ईद के बाद कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे जारी रहेगा जैसा कि रमजान से पहले हुआ करता था।

मिस्र के प्रधानमंत्री ने दुकानें, रेस्तरां, पार्क और समुद्र तट विस्तारित अवकाश तक बंद रहने और दो सप्ताह के लिए लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध जारी रहने की घोषणा की। हालांकि उन्होंने जून के मध्य से कुछ गतिविधियों को धीरे-धीरे फिर से शुरू करने का संकेत दिया। मिस्र में  कोरोनोवायरस के 12,000 से अधिक मामले सामने आए हैं जिनमें से 630 लोगों की मौत हो गयी। सरकार के रात्रि कर्फ्यू और अन्य प्रतिबंधों में ढील देने के बाद से रोजाना दर्ज होने वाले मामलों की संख्या बढ़ गयी है।

Tags
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: