अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों के 20 वर्षीय सफ़र को अंत
अमेरिकी सैनिकों ने 20 साल बाद शुक्रवार को अफगानिस्तान में अपने बगराम स्थित मुख्य सैन्य अड्डे को छोड़ दिया। हालॉकि शीर्ष सैन्य कमांडरों ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी सैनिकों के बिना अफगानिस्तान गृहयुद्ध छिड़ सकती है।
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u399834893/domains/khabarhatke.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/classes/class-tielabs-filters.php on line 340
Notice: Trying to access array offset on value of type bool in /home/u399834893/domains/khabarhatke.com/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/media-functions.php on line 114

अमेरिकी सैनिकों ने 20 साल बाद शुक्रवार को अफगानिस्तान में अपने बगराम स्थित मुख्य सैन्य अड्डे को छोड़ दिया। हालॉकि शीर्ष सैन्य कमांडरों ने चेतावनी दी है कि अमेरिकी सैनिकों के बिना अफगानिस्तान गृहयुद्ध छिड़ सकती है। अमेरिकी रक्षा विभाग के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने कहा कि बगराम एयर बेस अफगानिस्तान के सुरक्षा बलों के हवाले करना अमेरिकी ड्रॉडाउन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
बगराम की वापसी और अमरीकी इतिहास के सबसे लंबे युद्ध का अंत
बगराम की वापसी ने अमेरिकी इतिहास के सबसे लंबे युद्ध का प्रभावी अंत किया। बगराम एयर बेस, काबुल के उत्तर में एक घंटे की दूरी पर है। यहीं से अमेरिकी सेना ने अपने पूरे अफगान मिशन के लिए अपने हवाई युद्ध और सैन्य समर्थन का समन्वय किया था। तालिबान इस क़दम के लिए लिए धन्यवाद दिया। अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय बलों के लिए यह कोई खेल नही था। इस युद्ध में अंतरराष्ट्रीय बलों के 3,500 से अधिक सैनिक मारे गए।
अफगानिस्तान में ओसामा बिन लादेन को शरण देने के लिए तालिबान को गिराए जाने के कुछ दिनों बाद दिसंबर 2001 में हिंदू कुश की बर्फ से ढकी चोटियों से घिरे मैदान में स्थित बगराम में ही न्यूयॉर्क शहर के अग्निशामकों और पुलिस ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के एक टुकड़े को दफन किया था।
यह बेस बाद में विशाल अंतरराष्ट्रीय सैन्य बल के लिए एक बड़े क़िलाबन्द शहर में बदल गया, जिसमें फास्ट फूड ज्वाइंट्स, जिम और एक कैफे था जिसे “जिसे मदर ऑफ आल कॉफीज” कहा जाता था। यहां दो रनवे हमेशा ऐक्टिव रहते थे। जहां कई राष्ट्रपतियों ने उड़ान भरी और भाषण दिए, सेलिब्रिटी आए और सैनिकों की तफरीह की।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की इस घोषणा के बाद से कि वह पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सैनिकों की वापसी की योजना के साथ आगे बढ़ेंगे, विद्रोही पूरे अफगानिस्तान में सर उठा रहे हैं, विशेष रूप से उत्तरी अफगानिस्तान में भी, जहां उनके निष्कासन के बाद के वर्षों में उनकी उपस्थिति न्यूनतम हो गई थी।