लॉकडाउन: 5 साल का बच्चा अकेला कैसे पहुंचा दिल्ली से बेंगलुरु
कोरोना वायरस के कारण देश भर में लॉक डाउन का चौथा चरण चल रहा है। हाल में ही केंद्र सरकार ने कुछ घरेलु उड़ानों को मंजूरी दी है। आज ईद के मौके पर दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट खास रही, क्योंकि इससे 5 वर्षीय विहान शर्मा 3 महीने बाद अपनी माँ से मिल पाया।

- 5 वर्षीय विहान ने अकेले की हवाई यात्रा–
लॉक डाउन के कारण लोग जहाँ थे वहीं स्थिर हो गए थे। हुआ यूँ कि विहान दिल्ली अपने दादा दादी से मिलने आया था। इसी कारण वह तीन महीने अपनी माँ से दूर था। सोमवार को आज जब दिल्ली एयरपोर्ट से कर्नाटक के लिए उड़ान चली तो विहान शर्मा अकेला ही बेंगलुरू के लिए निकल पड़ा। इस दौरान विमान शर्मा के साथ न कोई जानकार था और न ही कोई रिश्तेदार।
बेंगलुरु पहुँच कर विहान अपनी माँ मंजरी शर्मा से मिला तो बेहद भावुक था। मंजरी शर्मा ( विहान शर्मा) की मम्मी ने बताया कि विहान दिल्ली अपने दादा दादी के पास रह रहा था। उसे कई बार वापिस आने का मन हुआ लेकिन लॉक डाउन के कारण ऐसा संभव नही हो पाया।
- ऐयरपोर्ट पर माँ से हुआ दीदार–
मंजरी शर्मा भी अपने बेटे से मिलने को बेताब थी और उनमें भी अपने बेटे को देखने की ललक थी। माँ ने एयरपोर्ट पर जाकर बेटे विहान शर्मा का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर माँ ने इंतेजार किया लेकिन कोरोना वायरस संक्रमण के चलते वे उन्हें गले तक नही लगा पाई।
अदिति शर्मा