राज्‍यों से
Breaking News

कोरोना से मरने वाले योगी सरकार के दुसरे मंत्री है चेतन चौहान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और योगी सरकार की कैबिनेट में रहे मंत्री चेतन चौहान का आज निधन हो गया। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था। कल रात तबियत एक दम से बिगडने के बाद उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। चेतन चौहान 73 साल के थे और ख़राब तबियत के चलते तक़रीबन एक महीने पहले उन्हें लखनऊ में पीजीआई संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

क्रिकेट का सफर

सुनील गावस्कर के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी काफी बढ़िया थी। बता दें, चेतन चौहान ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 22 साल मई उम्र में की थी। उन्होंने बतौर ओपनर गावस्कर के साथ 11 बार शतकीय साझेदारी टेस्ट क्रिकेट में की और लगभग 3010 रन जोड़े। ओवल के मैदान पर गावस्कर और चौहान ने मिलकर पहले विकेट पर 213 रन की साझेदारी की थी। यह भारत के बहार खेले जाने वाले मैच में किसी भारतीय ओपनर के द्वारा पहले विकेट के लिए साझेदारी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

 1969 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था और 1978 में चेतन चौहान ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। इस भारतीय क्रिकेटर ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 7 वंडे मैच खेले। इंटरनेशनल क्रिकेट में चेतन चौहान ने 2000 से अधिक रन बनाए। वहीं टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 16 अर्ध शतक बनाये और 2084 रन बनाए। उनके नाम बिना शतक बनाये सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने दिल्ली की टीम के कोच का पद संभाला और DDCA के उपाध्यक्ष भी रहे।

राजनीतिक करियर 

क्रिकेट के बाद चेतन चौहान भारतीय राजनीति में काफ़ी सक्रिय थे। चेतन चौहान भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लोकसभा सांसद भी रहे। 1991 और 1998 में उन्होंने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और सांसद बने। वर्तमान में पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमरोहा के नौगांवा विधानसभा के विधायक थे। इसके आलावा योगी सरकार की कैबिनेट में मंत्री भी थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी इनके निधन पर शोक ज़ाहिर किया और इसे क्षति बताया।

अदिति शर्मा

Tags
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: