कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में हिस्सा लेने वाले हरयाणा के मंत्री अनिल विज हुए कोविड पॉजिटिव
हरियाणा के स्वास्थय मंत्री अनिल विज अब कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने वैक्सीन का टिका लगवाने के लिए खुद को वालंटियर किया था।

बता दें,कोविड-19 संक्रमण होने के कारण उन्हें अम्बाला कैंट केअस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा की जो भी उनके संपर्क में आये है। कृपया वो अपना कोरोना टेस्ट जरूर करा ले। अनिल विज 67 साल के हैं और वैक्सीन के बाद भी कोविद होने पर सोशल मीडिया पर खूब सवाल कर रहे है। भारत बायोटेक द्वारा निर्मित टीके कोवैक्सीन को पूरी तरह से देश में बनाया गया है।
#Haryana के शिक्षा मंत्री #AnilVij हुए कोविड पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी। गौरतलब है 20 नवम्बर को अनिल विज ने कोवाक्सिन का टीका तीसरे फेज ट्रायल के लिए लगवाया था।
Posted by KhabarHatke.com on Friday, 4 December 2020
२० नवंबर को कोवाक्सिन का टिका लगाया गया था
गौरतलब है अनिल विज को मात्र १५ दिन पहले भारत की देसी वैक्सीन यानिकि कोवाक्सिन का टिक्का लगवाया गया था। उन्हें वैक्सीन के पेज ३ ट्रायल के लिए डोज दी गयी थी। बता दें ट्रायल के अनुसार 28 दिन बाद उन्हें वैक्सीन के लिए दूसरी डोज दी जानी है। जानकारी के हिसाब से जब तक तीनो डोज नहीं लगती तब तक कोरोना के लिए इम्युनिटी बनना मुश्किल है।