देश
Breaking News
लॉकडाउन 5 में मिली ये बड़ी राहत, 1 जून से बदलेगें ये नियम
लॉकडाउन 4.0 कल यानिकि 31 मई को समाप्त हो रहा है। अब कोरोना संकट की रोकथाम के लिए सरकार ने लॉक डाउन 5.0 के लिए गाइडलाइन्स जारी कर दी हैं। ग्रह मंत्रालय की गाइडलाइन्स के अनुसार कन्टेनमेंट जोन में सख्ती बरक़रार रहेगी। साथ ही कई राहतें भी दी गई है। ये गाइडलाइन्स 1 जून से 30 जून तक के लिए दी गई है।

छूट क्या मिलेगी?
- अनलॉक 1 में एक से दुसरे राज्य की आवाजाही के लिए किसी भी तरह के E- Pass की जरूरत नहीं होगी।
- इस अनलॉक 1 में 8 जून से सभी तरह के रेस्टोरेंट खुल जाएंगे।
- सभी धार्मिक स्थल मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा चर्च आदि खोल दिए जाएंगे।
नई गाइडलाइन्स के अनुसार, देश के सभी राज्यो में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। हालांकि जरूरी सामान के लिए कोई पाबंदी नहीं होगी। इससे पहले कर्फ्यू का टाइम शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक था। फ़िलहाल सरकार ने स्कूल कॉलेज पर कोई फैसला नही लिया है। अब अनलॉक 1 में सरकार इस बारे में विचार कर सकती है।
प्रथम फेज 8 जून से शुरू होगा और इसमें ये जगह खुल सकेंगी–
- सभी धार्मिक स्थल
- होटल, रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी से जुडी सेवाये
- शॉपिंग मॉल्स
- स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी करेगा, जिससे सोशल डिस्टैंसिंग का पालन हो सके।
दूसरा फेज
- इसमें राज्य सरकार की सहमति के बाद स्कूल, कॉलेज, एजुकेशन,कोचिंग इंस्टिट्यूट और ट्रेनिंग खुल संकेंगे।
- शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला राज्य सरकार संस्थानों और माता पिता से बातचीत कर ले सकती है।
- साथ ही फेज 1 आधार पर आंकलन करने पर जुलाई में इन संस्थानों को खोलने का फैसला लिया जा सकता है।
- इसके लिए भी स्वास्थ्य मंत्रालय स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी करेगा।
तीसरा फेज
- कुछ गतिविधियों को दोबारा शुरू करने के लिए आंकलन करके फैसला लिया जायेगा। इनमे शामिल है–
- इंटेरनाशनल फ्लाइट्स
- मेट्रो ट्रेन
- सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, पार्क, ऑडिटोरियम और असेंबली हॉल जैसी जगह बंद रहेगी।
- सोशल, पोलिटिकल और स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट
- कल्चरल फंक्शन, धार्मिक समारोह और बाकि बड़े जश्न पर हालात का जायजा लेने के बाद फैसला लिया जायेगा।
लॉकडाउन 5.0 की क्या हैं चुनौतियां–
Lockdown 5.0 में देश के सामने दो बहुत ही बड़ी चुनौतियां हैं। एक तरफ तो सरकार ने आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए छूट दी है जिससे लोगो का रोजगार बढ़ सके। वहीं दूसरी तरफ तेजी से फैल रहे कोविद 19 को भी काबू में करना है।
अदिति शर्मा