खेल
Breaking News

मोहम्मद शमी फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह जानकर आप हो जाएंगे ख़ुश

लॉक डाउन के इस दौर में भारतीय क्रिकेट टीम का एक सितारा इन दिनों इंसानियत के प्रति दिए गए अपने योगदान के लिए सोशल मीडिया की ज़ीनत बना हुआ है। सोनू सूद के नेक काम के बाद अब ये खिलाड़ी इस मुश्किल वक़्त में अपने देश वासियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। 

कोरोना देश में बीमारी के साथ साथ और भी कई ऐसी आफत लेकर आया जिनके चलते देशवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना की आमद के साथ मोदी सरकार द्वारा 24 मार्च को देशव्यापी लॉक डाउन की घोषणा की गई थी। जिसके चलते लोग जहां तहां फस गए। लोगों का रोजगार ठप हो गया। जिसके बाद लोगों को खाने पीने की दिक्कत पेश आई। 

ऐसे में कई निजी संस्था और सेलेब्रिटी लोग देश की मदद को आगे आए। देश के नामी ग्रामी लोगों ने PM Cares Fund में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। फिल्मी सितारे, उद्योगपति और खिलाड़ियों समेत सभी ने राष्ट्र निर्माण में सहायता की। किन्तु कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने व्यक्तिगत तौर पर बेबस और बेसहारा लोगों की मदद की। फिर वो चाहे PPE Kit  का देना हो या पब्लिक में मास्क का वितरण जो या फिर भूख़ से बेहाल लोगों को खाना खिलाना हो। 

महामारी के इस मुश्किल वक़्त ऐसा ही एक खिलाड़ी फरिश्ता बनकर सामने आया है। और वो खिलाड़ी है भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद शामी (Mohammad Shami) शामी इन दिनों लॉक डाउन के चलते उत्तर प्रदेश के अमरोहा स्थित अपने पुश्तैनी घर में है। लॉक डाउन के शुरू होते ही शामी ने अपने आस पास के इलाकों में ज़रूरत मंदो को राशन देना व दोनों वक़्त ऐसे लोगो तक खाना पहुंचाने का काम किया जो भूखे है। 

indian fast bowler mohammad shami provide food to hungry people in lockdown

लगभग 5 जगह उन्होंने सार्वजनिक रसोई का आयोजन कराया ताकि इलाके के लोगों के साथ साथ उधर से गुजरते मुसाफ़िर भी खाना खा कर का सके। कुछ रसोई का इंतजाम राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी किया गया है। शामी द्वारा आयोजित इन रसोई में प्रति दिन लगभग 5000 से ज़्यादा लोग खाना खा पा रहे है। इतना ही नहीं मोहम्मद शामी ने उतराखंड में फंसे प्रवासियों को एयरलिफ्ट कराने का काम भी किया। 

indian fast bowler mohammad shami provide food to hungry people in lockdown

शामी ने ना जाने कितनी बार खेल के मैदान पर देश का परचम बुलंद किया है। लेकिन इस बार शामी का इंसानियत के प्रति ये योगदान बेहद अतुलनीय और सराहनीय है। देश जब मुश्किल हालात से गुज़र रहा हो तब देश के इन हीरों का सामने आकर मदद करना इनको सच्चा हिन्दुस्तानी व रियल लाइफ हीरो बना देता है।

Mohammad Shami ने ना जाने कितनी बार खेल के मैदान पर देश का परचम बुलंद किया है। लेकिन इस बार शामी ने इंसानियत के प्रति…

KhabarHatke.com द्वारा इस दिन पोस्ट की गई मंगलवार, 2 जून 2020

 

Tags
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: