खेल
Breaking News
Tokyo Paralympic में भारत का ये शानदार प्रदर्शन ऐसे भी याद रखा जाएगा!
टोक्यो पैरालंपिक में भारत का सफर बेहद शानदार रहा। भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए इस बार पैरालंपिक में रिकॉर्ड 19 पदक जीते। जिसमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल है।

उड़ान के लिए पंख की नहीं बल्कि हौसले की ज़रूरत होती है, इस बात को भारतीय पैरा एथलीटों ने दमदार तरीके से अपने मेडल जीतने वाले रुतबे के साथ सबके सामने रख दिया है। टोक्यो पैरालंपिक गेम्स में भारतीय पैरा एथलीट के ऐतिहासिक प्रदर्शन की तस्वीर ने इन गेम्स में भारत के पिछले सभी पैरालंपिक गेम्स के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। बड़ी बात ये रही कि देश ने टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympic) में किसी एक खेल तक अपने को सीमित नहीं रखा बल्कि,जै वलिन थ्रो से लेकर पैरा बैडमिंटन, ऊंची कूद, निशानेबाज़ी, डिस्कस थ्रो सभी में पदक की तस्वीर को सच कर देश का मान और सम्मान दोनों बढ़ाया।
इन चेहरों ने पैरालंपिक में बढ़ाया देश का गौरव
टोक्यो पैरालंपिक गेम्स भारतीय एथलीटों के लिए इसलिए भी ख़ास रहे क्योकि इन गेम्स में हमारे पुराने धुरंधरों के अलावा नए चेहरों ने भी पदक के साथ अपनी तस्वीर को पूरा किया। इस बार न सिर्फ पैरा एथलीटों की संख्या में रिकॉर्ड बना बल्कि पदकों ने भी रिकॉर्डतोड़ ऊंचाई हासिल की।इन पैरालंपिक में गेम्स में देवेंद्र झाझरिया, सिंहराज अधाना, प्रमोद भगत, भाविना पटेल, अवनी लेखरा, प्रवीण कुमार,मरियप्पन थंगावेलु, योगेश कथुनिया, सुमित अंतिल ऐसे नाम रहे जिन्होंने अपने बुलंद इरादों को जीवन के संघर्ष से हार न मानने का वो हौसला दिया है जो आज पैरालंपिक गेम्स में देश को एक नया मुक़ाम दे रहा है।
Tokyo Paralympic में भारत को कुल 19 पदक मिले
भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण 8 रजत और 6 कांस्य पदक सहित कुल 19 पदक अपने नाम किए। इस बार का पैरालंपिक भारतीय दल के लिए कई मायनों में खास रहा है। बैडमिंटन और निशानेबाजी में भारत ने पहली बार 2-2 स्वर्ण पदक जीते। टेबल टेनिस में भारत ने पहली बार पैरालंपिक में रजत पदक जीता । वहीं पहली बार पैरालंपिक में भारतीय पैरा एथलीटों ने 2 विश्व रिकॉर्ड बनाए। भारत ने एथलेटिक्स में आठ पदक जीते जबकि निशानेबाजी में भारत के नाम पांच पदक है। बैडमिंटन में भारत ने 4 पदक अपने नाम किए।
भारत के 5 खिलाडियों ने गोल्ड पर जमाया कब्ज़ा
बात अगर स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय पैरा एथलीटों की करे तो सुमित अंतिल ने जैवलिन में विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अवनि लेखरा ने निशानेबाजी में महिलाओं की आर 2 में 10 मीटर एयर राइफल एसएच 1 में स्वर्ण पर निशाना साधा। अवनी ने इसके बाद एक 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन एचएच 1 में कांस्य पदक भी अपने नाम किया। इसी के साथ वो पैरालंपिक में 2 पदक जीतने वाली देश की पहली महिला खिलाड़ी बनी। निशानेबाजी में ही मनीष नरवाल ने मिश्रित पी 4 50 मीटर पिस्टल एसएच1 में देश के लिए स्वर्ण जीता। बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने पुरुष एकल एसएल 3 और कृष्णा नगर ने पुरुष एकल एसएच 6 में स्वर्ण जीता।
8 रजत पदक भी भारत ने हासिल किए
इसके अलावा टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympic) खेलों में भारत ने कुल 8 रजत पदक हासिल किए। देश के लिए पहला रजत टेबल टेनिस के एकल मुकाबले में भाविना पटेल ने जीता था। उनके बाद निषाद कुमार ने हाई जंप में, तो योगेश कथुनिया ने चक्का फेंक प्रतियोगिता में रजत हासिल किया। देवेंद्र झाझरिया ने भाला फेंकने में सिल्वर प्राप्त किया। इसके बाद, मरियप्पन थंगावेलु और प्रवीण कुमार दोनों ने हाई जंप में रजत अपने और देश के नाम किए निशानेबाजी में सिंहराज अढ़ाना ने भी एक रजत जीतने में सफलता पाई।
भारतीय पैरा एथलीट्स ने 6 कांस्य पदक भी जीते
सबसे पहले सुंदर सिंह गुर्जर ने जैवलिन में कांस्य जीता। वहीं सिंहराज अढ़ाना ने शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल मुकाबले में ब्रॉन्ज़ अपने नाम किया। शरद कुमार ने हाई जम्प में तो अवनि लेखरा ने 50 मीटर राइफल मुकाबले में कांस्य प्राप्त किए। तीरंदाजी में हरविंदर सिंह ने देश को पहला कांस्य पदक दिलाया। बैडमिंटन में मनोज सरकार ने भी कांस्य जीतने में सफलता हासिल की।
?? at Tokyo #Paralympics
✅ Highest Haul of 1️⃣9️⃣?
✅ Ranked 2️⃣4️⃣th Highest overall ranking
✅ 1️⃣ New ? Record Set & 1️⃣ equalled
✅ 2️⃣ New Paralympics Records Set
✅ 2️⃣ New Asian Records Set
✅ 1st ever 2️⃣?in Shooting
✅ 1st ever?in Table Tennis
✅ 1st ever?in Archery1/3 pic.twitter.com/fhQT3zCT7U
— SAI Media (@Media_SAI) September 5, 2021