खेल
Breaking News

स्वर्ण परी Avni Lakhera ने Tokyo Paralympics में रचा इतिहास

टोक्यो पैरालंपिक में सोमवार का दिन देश के लिए स्वर्णिम उपलब्धि लेकर आया और देश के लिए गोल्डन तस्वीर को सामने रखा अवनी लेखरा ने। अवनी ने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता।

अवनी लेखरा ने 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग इवेंट के में 249.6 के शॉट के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। गोल्डन अवनी का ये पैरालंपिक रिकॉर्ड भी रहा।  इस इवेंट के क्वालिफिकेशन राउंड में अवनी सातवें स्थान पर रही थीं। फाइनल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

देश भर से अवनी को मिली शुभकामनाएं

उनकी इस उपलब्धि पर  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हे बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट संदेश में कहा “भारत की एक और बेटी ने भारत को गौरवान्वित किया। अवनी लेखरा को इतिहास रचने और पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने पर बधाई। आपके प्रदर्शन से भारत उत्साहित है। आपके अभूतपूर्व प्रदर्शन के कारण ही आज भारत का तिरंगा पोडियम पर सबसे ऊपर जा सका।

वहीं प्रधानमंत्री ने भी ट्वीट संदेश के माध्यम से अवनी को बधाई दी।असाधारण प्रदर्शन अवनी लेखरा! कड़ी मेहनत और अच्छी लगन से  स्वर्ण जीतने के लिए बधाई। आपके मेहनती स्वभाव और शूटिंग के प्रति जुनून के कारण ऐसा संभव हुआ।यह वास्तव में भारतीय खेलों के लिए एक विशेष क्षण है।आपको भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं

वहीं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में कहा  अवनी की शानदार जीत, उन्होंने भारत के लिए गोल्ड जीता ! एक ऐतिहासिक उपलब्धि ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली वो पहली भारतीय महिला।

निश्चित रूप से अवनी की ये उपलब्धि खेलों में महिलाओं के बढ़ते कद की एक और दमदार तस्वीर है जहां जीत की बेताबी सिर्फ क्वालीफाई करने तक सीमित नहीं है बल्कि पदक के रंग को गोल्ड का रूप देने की वो ज़िद है जो विश्व पटल पर देश को एक नई पहचान दे रही है।
Tags
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: