खेल
Breaking News

खेल दिवस 2020- रोहित सहित इन खिलाड़ियों के मिलेगा यह सर्वोच्च सम्मान

भारतीय खेल मंत्रालय ने उन खिलाडियों के नामों की घोषणा की, जिन्हें इस साल राष्ट्रीय खेल पुरुस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। रोहित शर्मा, मारियप्पन थागवालु और दुती चंद जैसे खिलाड़ियों के साथ, उनके गुरु द्रोणाचार्यो को भी पुरुस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

मीराबाई चानू और साक्षी मालिक को अर्जुन अवार्ड नहीं

खेल मंत्रालय में कार्यरत न्यायमूर्ति मुकुंदम शर्मा की अगुवाई वाली चयनसमिति खिलाडियों के नाम चुनती है। इस बार अर्जुन अवार्ड के लिए 29 खिलाडियों के नाम खेल मंत्रालय के पास भेजे गए थे। इस लिस्ट में से पहलवान साक्षी मालिक और मीराबाई चानू का नाम हटा दिया गया है। बता दें, इन दोनों महान खिलाडियों को पहले ही देश का सर्वोच्च खेल पुरुस्कार यानिकि खेल रत्न मिल चुका है और इसलिए स्पोर्ट्स मिनिस्टर किरण रिजिजू ने यह फैसला लिया।

 इन पांच खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा को खेल रत्न से सम्मानित किया जायेगा। इस शानदार खिलाडी ने पिछले वर्ष वर्ल्ड कप में भारत के लिए बेशुमार रन बनाए थे और टीम को सेमी फ़ाइनल तक पहुंचाया था। पहलवान विनेश फोगाट और पैरालंपिक स्वर्ड पदक विजेता मरियप्पन थंगवेलु, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा को भी खेल रत्न पुरुस्कार से सम्मानित किए जाने वाली सूचि में शामिल किया गया है।

अर्जुन अवार्ड से सम्मानित होंगे ये खिलाड़ी

क्रिकेट जगत से भारतीय गेंदबाज इशांत शर्मा और दीप्ती शर्मा के साथ एथेलीट दुती चंद को अर्जुन अवार्ड दिया जायेगा। बैडमिंटन से चिराग शेट्टी, हॉकी से आकाशदीप सिंह, दीपिका कुमारी। साथ ही कब्बडी से दीपक हुड्डा और शूटिंग से मनु भाकर और सौरभ चौधरी को भी अन्य 27 खिलाड़ियों की सूचि में शामिल किया गया है। साथ ही, ओमप्रकाश दहिया को इस बार द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।

इनामी राशि में भारी बढ़ोतरी

इस बार विजेताओं को पुरस्कारों के साथ बढ़ी राशि भी दी जायेगी। बता दें, देश के सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न में मामूली वृद्धि नहीं बल्कि 70 प्रतिशत बढ़ोतरी की तैयारी की गयी है। अब इस सम्मान के लिए साढ़े सात लाख रूपये से बढ़के 25 लाख रुपये देने की तैयारी है। इसके साथ अर्जुन अवार्ड के लिए इनामी राशि को तीन गुना किये जाने की तैयारी कर ली गयी है। बता दें, फ़िलहाल इस सम्मान के लिए 5 लाख रुपये दिए जाते हैं, अब इसे बढ़ाकर 15 लाख करने की तैयारी कर ली गयी है। साथ ही ध्यानचंद और द्रोणाचार्य अवार्ड में भी सम्मानित राशि की वृद्धि की गयी है।

वर्चुअल खेल दिवस 2020?

कोविड 19 महामारी के चलते इस वर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन वर्चुअल होने की संभावना है। सभी विजेता लॉगिन करके अपने संबंधित क्षेत्रों से इस समारोह में हिस्सा ले सकेंगें। वैसे तो इसका आयोजन हमेशा राष्ट्रपति भवन में होता रहा है , लेकिन इस बार बदलाव किया जा सकता है।
आपको बात दें, हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन राष्ट्रिय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद, द्रोणाचार्य, अर्जुन जैसे कई पुरुस्कारों से खेल जगत के महारथियों को सम्मानित किया जाता है।
अदिति शर्मा
Tags
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: