इरफ़ान पठान अब बड़े पर्दे पर, फ़िल्म का पोस्टर हुआ रिलीज, जानें क्या है खास
अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को पिछले साल अलविदा कहने के बाद पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफ़ान पठान फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं।

पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान जल्द ही बिग स्क्रीन पर नजर आएंगे। उनकी पहली फ़िल्म का टीजर रिलीज हो गया है जिसे देखकर फैन्स बहुत उत्साहित हैं। अब मैदान में धमाल मचाने के बाद इरफ़ान फिल्मों की पारी के लिए तैयार हैं।
क्या है फ़िल्म का नाम ?
इरफ़ान पठान अपने फिल्मी सफर की शुरुआत तमिल फ़िल्म “कोबरा” से करने जा रहे हैं। उनकी फ़िल्म का टीजर यूट्यूब पर रिलीज हो चूका है जिसे लोग काफ़ी पसंद भी कर रहे हैं। 148 सेकंड के इस टीजर में 36 वर्षीया इरफ़ान बेहद ही अलग अंदाज और स्वाग में नजर आ रहे हैं। फ़िल्म में इरफ़ान तुर्की के इंटरपोल अधिकारी का रोल अदा कर रहे हैं। चियान विक्रम मुख्य रोल में गणितज्ञ की भूमिका निभा रहे हैं।
फ़िल्म में किसने दिया संगीत और कौन हैं सपोर्टिंग एक्टर्स?
फ़िल्म में ए आर रहमान का संगीत है और इरफ़ान, चियांन के अलावा श्रीनिधि शेट्टी, केएस रविकुमार, मिया जॉर्ज और मृणालिनी रवि भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। कोबरा फ़िल्म को अजय गनामुत्थु डायरेक्ट कर रहे हैं। आपको बता दें कि अपने 36वें जन्मदिन यानिकि (27 अक्टूबर) के मौके पर ही इरफ़ान ने इस फ़िल्म में काम करने की जानकारी दी थी। उनका फ़िल्म का फर्स्ट लुक भी उसी वक्त सामने आया था, जिसे ट्विटर पर पोस्ट कर डायरेक्टर अजय ने उन्हें इस फिल्म में काम करने के लिए बधाई दी थी।