मनोरंजन
क्या सच में श्रद्धा कपूर करने वाली हैं शादी , जानिए कौन है वो खुशनसीब और पिता शक्ति कपूर ने क्या दिया रिएक्शन?
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी के बाद, अब श्रद्धा कपूर की भी शादी के बंधन में बंधने की खबरें आ रही हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की शादी को लेकर काफ़ी बातें हो रही है। आपको बता दें, श्रद्धा कपूर इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों की साथ तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
दरअसल, इन बातों ने जोर तब पकड़ा जब एक्टर वरुण धवन ने इस बात की हिंट दी थी। हुआ यूँ, कि वरुण धवन को शादी की बधाई रोहन श्रेष्ठ ने दी, तो वरुण ने रिप्लाई में लिखा कि उम्मीद है, रोहन आप भी शादी के लिए तैयार हैं। तभी से दोनों की शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं।

पिता शक्ति कपूर ने क्या कहा ?
मीडिया से बातचीत कर दौरान श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने कहा कि वो बेटी के साथ हैं। शक्ति कपूर ने बेटी की शादी पर कहा, “सिर्फ शादी ही नहीं मैं बेटी के हर कदम पर उसके साथ हूँ। सिर्फ रोहन ही क्यों? वो जिसके साथ भी सेटल होना चाहती है मुझे उससे कोई आपत्ति नहीं है।
#shardhakapoor की उनके बॉयफ्रेंड #rohanshreshth संग तस्वीरें हो रही हैं वायरल।
Posted by KhabarHatke.com on Wednesday, 27 January 2021
रोहन के बारे में शक्ति कपूर की राय..
शक्ति कपूर ने श्रद्धा के बॉयफ्रेंड रोहन के बारे में कहा कि रोहन बहुत अच्छा लड़का है। वो बचपन से हमारे घर आता है। हालांकि श्रद्धा ने कभी रोहन से शादी के बारे में मुझे नहीं बताया। मेरे लिए तो वो दोनों बचपन के दोस्त हैं। न ही मुझे इस बारे में पता है कि वो एक दूसरे को लेकर कितने सीरियस हैं। रोहन के पिता से सबंध के बारे में शक्ति कपूर ने नाट्य के रोहन के पिता और बो अच्छे दोस्त हैं। वो उन्हें तब से जानते हैं जब वो फोटोग्राफर नहीं बने थे। दोनों ने साथ कई फोटोशूट भी कराये हैं।