जावेद अख्तर ने किया देश का नाम रौशन, ये सम्मान पाने वाले इकलौते भारतीय
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गीतकार और लेखक जावेद अख्तर को रिचर्ड डॉकिन्स अवार्ड (Richard Dawkins) से सम्मानित किया गया है। इस अंतराष्ट्रीय सम्मान को पाने वाले जावेद अख्तर पहले भारतीय बने हैं। इस ऐतिहासिक सम्मान को पाने के बाद बॉलीवुड इन्हें खूब बधाई दे रहा है।

क्या है रिचर्ड डॉकिन्स पुरुस्कार और किस लिए दिया जाता है
जावेद अख्तर को ये अवार्ड धर्मनिर्पेक्षिता पर खुल कर अपने विचार रखने पर दिया गया है। 2003 से मिल रहा रिचर्ड डॉकिन्स पुरुस्कार शिक्षा, मनोरंजन, विज्ञान के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्ति को दिया जाता है। ख़ासकर उनको जो धर्मनिरेपक्षता की रक्षा के लिए तर्कसंगत विचार रखते हैं।
पत्नी शबाना आज़मी इस सम्मान को मिलने पर बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि जब धर्मनिरपेक्षता खतरे में है , ऐसे समय में इस पुरुस्कार की प्रासंगिकता बढ़ जाती है। साथ ही कहा कि ऐसे समय में जब कट्टरपंथयों द्वारा धर्मनिरपेक्षता पर हमला किया जा रहा है और लोगों की आवाज़ को दबाया जा रहा है, तब इस पुरुस्कार का मिलना जावेद जी के धर्मनिरपेक्षता को बचाने के लिए किये गए प्रयासों का प्रमाण है।
बॉलीवुड़ की हस्तियों ने दी बधाई
गौरतलब है कि यह अवार्ड विश्व प्रसिद्ध अंग्रेजी विकासवादी एवं जीवविज्ञानी रिचर्ड डॉकिंस (Richard Dawkins) के नाम पर दिया जाता है। बॉलीवुड सितारों ने जैसे की अनिल कपुर, दिया मिर्ज़ा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जावेद अख्तर को ट्वीट कर बधाई दी। इसके अलावा मशहूर डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर और जॉर्नलिस्ट बरखा दत्त ने भी ट्विटर पर इनको बधाई दी। खूबसूरत गीत लिखने वाले जावेद अख्तर इस उम्र में भी खूब नाम कमा रहें है और आने वाली पीढ़ी के लिए अपने आप में इंस्पिरेशन हैं।