नाईजीरिया में 14 दिनों के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन

दुनिया भर में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन है। इसी कड़ी में नाइजीरिया ने कोविड-19 के कारण 3 राज्यों जारी लॉक डाउन को और 14 दिनों के बढ़ाने का फैसला किया है। यह लॉक डाउन नाइजीरिया के तीन राज्यों लागोस, अबुजा और ओगुन में चल रहा है। राष्ट्रपति मुहम्मद बुहारी ने ने राष्ट्र के नाम संदेश में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस लॉक डाउन को बढ़ाया जा रहा है। साथ ही उन्होने अपने देश वासियों से कहा कि ये मुश्किल घड़ी है लेकिन हमें कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को हर हाल में जीतना है। नाईजीरिया के गरीब तबके से मुखातिब होते हुए उन्होने कहा कि परेशानी के समय में आपका ये बलिदान याद किया जाएगा। गौरतलब है कि नाइजीरिया में 30 मार्च से लॉक डाउन के पहले चरण की शुरुआत हुई थी। यहां अभी तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 323 है जबकि इस वायरस से मरने वालों की संख्या 10 है, वहीं दुनिया भर में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1 लाख 13 हज़ार के पार पंहुच गई है।
Covid-19 Regulations No 2 of 2020, as issued by @MBuhari, President of the Federal Republic of Nigeria, on the 13th day of April, 2020. pic.twitter.com/mwWiSkCmnS
— Presidency Nigeria (@NGRPresident) April 13, 2020