मुम्बई में प्रवासी मजदूरों को हुजूम सडकों पर, पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज

देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण आज लॉकडाउन की अंतिम तारीख को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बांद्रा स्टेशन पर हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूरों की भीड़ घर जाने के लिए इकट्ठा हो गई। यहां वे अपने–अपने घर जाने देने की मांग करने लगे। भीड़ के बढ़ता देख पुलिस प्रसाशन ने नियंत्रन पाने की कोशिश की लेकिन हालात काबू में ना आते देख भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी जिससे भीड़ तितर–बितर हो गई। दरअसल ये मजदूर आज लॉकडाउन ख्तम होने की उम्मीद लगाए बैठे थे ताकि अपने घर जा सके लेकिन फैलते संक्रमण के इस लॉकडाउन को 3 मई तक बढा दिया गया। देश भर मे प्रवासी मजदूरों की स्थिति बेहद सोचनीय है। रोटी को तरसते ये लोग भुखे पेट सोने को मजबूर है। लॉकडाउन का सबसे भयानक असर इन पर ही पड़ा है।
मुम्बई में #Lockdown2 के दौरान हज़ारों प्रवासी मजदूर अपने प्रदेश जाने के लिए बांद्रा स्टेशन पहुंचे, उनको हटाने के लिए पुलिस को करना पड़ा बल प्रयोग। गौरतलब है कि महाराष्ट्र संक्रमण में सबसे आगे है। @AUThackeray @OfficeofUT #BreakingNews pic.twitter.com/v2lyo9sgN8
— khabar Hatke (@khabarhatkenews) April 14, 2020