ज़रा हटके
Breaking News

म्यांमार की नन्ही शेफ जीत रही हैं सबका दिल, दुनिया भर में बटौर रही सुर्खियां

कोरोना वायरस के चलते विश्वभर में लॉक डाउन जारी है। लॉक डाउन ने लोगो को अपने हुनर को पहचाने का मौका दिया है। इसी बीच म्यांमार की एक 8 साल की बच्ची अपना किचन लेकर आई है। खास बात ये है कि केवल 8 साल की उम्र में ये बच्ची 15 डिशेस बनाने में महारत हासिल कर चुकी है।

शेफ की टोपी और पाजामे में ये बच्ची लॉकडाउन में सबको अपनी कुकिंग क्लासेस से एंटरटेन कर रही है। Moe Myint May Thu नाम की ये बच्ची अपनी रसोई में तरह तरह के व्यंजन बनाकर लोगो को दंग कर रही है।

बता दें, बेटी के कौशल को देखते हुए Moe Myint May Thu की माँ ने अप्रैल में एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमे वो स्पाइसी परॉन्स को तेल में डालती हुई नजर आती है। उसके बाद सोशल मीडिया पर क्यूट लिटिल शेफ को स्टारडम मिलने लगा।

अब Moe Mint एंटरटेन करने के साथ घर से ही डिशेस सर्विस शुरू कर चुकी है। कमाल की बात ये है कि महज 8 साल की उम्र में बच्ची का पकाया हुआ खाना 10,000 kyat( USD 7.20) में बिकता है। दिन के अंत में परिवार खाने की डिलीवरी करता है, इस सब में Moe की मम्मी जो की सोशल इंफ्लुएंसर हैं वो मदद करती हैं।

Moe Myint May Thu little chef from myanmar winning hearts on social media.

मीडिया एजेंसी को बच्ची ने मीडिया एजेंसी को बताया कि उन्हें कुकिंग करना सबसे अच्छा लगता है, इससे उन्हें ख़ुशी मिलती है और भविष्य में भी वो अपने इस पैशन को करियर बनाना चाहती है।

Moe, अब सोशल मीडिया पर काफी फेमस है। एक वीडियो में Moe अपनी क्यूटनेस के साथ म्यांमार के नाश्ते को कैसे बनाते है बताती नजर आती है। दूसरी वीडयो में लिटिल चैम्प अपने 10,000 kyat को म्यूजिकल मनी बॉक्स में रख रही है।

Moe की मम्मी सोशल मीडिया पर उनकी बेटी को मिले फेम को देख बहुत खुश है। शुरआत में Moe की वीडियो उनकी मम्मी के पेज से शेयर होती थी, पर अब Moe का अपना ऑफिसियल पेज है और इसमें उन्हें भरपूर लाइक्स मिल रहे हैं। Moe का प्लान है जब तक अगस्त में स्कूल नही खुलते वो अपने कुकिंग के इस शौक को जारी रखेंगी।

अदिति शर्मा

Tags
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: