जानिए कौन है हिमाचल में गाय को विस्फोटक खिलाने वाला दरिंदा
केरल में गर्भवती हथनि की मौत से अभी देश उभरा भी नहीं था, वहीं हिमाचल प्रदेश में गाय के साथ अमानवीय घटना हुई। एक तरफ जहां देश हथनि की घटना पर क्रोधित है, उसी समय हिमाचल प्रदेश की सुंदर वादियों से ये इंसान की हैवानियत सामने आई है।

गर्भवती गाय को खिलाया विस्फोटक
गाय के साथ दरिंदगी का मामला हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के झंडुत्ता इलाके से आया। जहां एक गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक का गोला बनाकर खिला दिया। जिसके कारण गाय का जबड़ा फट गया और वह बुरी तरह से जख्मी हो गई। हालांकि घायल अवस्था में इस गर्भवती गाय ने बछड़े को जन्म भी दिया।
गाय के मालिक का कहना है कि उनके पडोसी नेंद लाल धीमान ने जान बूझकर इस घटना को अंजाम दिया है। हालांकि इस घटना के बारे में सोशल मीडिया से पता चला। जिसके बाद से लोगों में रोष है। फ़िलहाल इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। पर ये जानवरों के साथ जुर्म की वारदातें अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। इंसान की हैवानियत रोज़ नए चर्म को छू रही है।
इंसानी क्रूरता का शिकार होते जानवर
अजीब बात ये है कि जब हमारे देश में गाय को पूजा जाता है तब भी गाय के साथ इस तरह की घटना हो जाती है। हर पशु की हत्या अपने आप में गलत है लेकिन जब हम गोशाला की बात करते हैं, गाय से दूध घी लेते हैं और उसे इंसानियत भी नहीं दे पाते तो ये हमारा दोगलापन बयां करता है।
हाथनि के मामले में आरोपी पकडे जा चुके हैं, गाय के मामले में भी पुलिस जांच कर रही है लेकिन क्या इससे जानवरों के साथ अमानवीय व्यवहार ख़त्म हो जायेगा? नहीं, मनुष्य की हिसंक प्रवर्ति दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, इस धरती पर सबका अधिकार बराबर था , तो इंसान ने जानवरों के जंगल छीन लिए और अब ये घटनाएं। सरकार को इस पर नियम सख्त करने होंगें वरना केवल इंसान ही इस धरती पर रह जायेगा।