कौन है कांग्रेस पार्टी की नई राष्ट्रीय प्रवक्ता शमा मोहम्मद
कांग्रेस पार्टी ने हाल में ही दो लोगों को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। शमा मोहम्मद (Shama Mohammad) और मोहन प्रकाश को राष्ट्रीय प्रवक्ता की कमान सौपी गयी है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला की तरफ से बयान जारी किया गया, जिसके मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रकाश और शम्मा की नियुक्तियों को स्वीकृति दी है।

शमा मोहम्मद (Shama Mohammad) ने अपनी नियुक्ति पर पार्टी का शुक्रिया अदा किया और ट्वीट कर लिखा कि वो इस अवसर दिए जाने के लिए बहुत आभारी हूँ। उन्होंने इस अवसर मिलने पर कांग्रेस चीफ सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला को उनपर भरोसा करने के लिए धन्यवाद किया। शमा पेशे से डेंटिस्ट हैं और इससे पहले वह AICC में मीडिया पनेलिस्ट रह चुकी हैं। शमा के ट्वीटर प्रोफाइल के बायो के मुताबिक, उनकी राष्ट्रवादी विचारधारा है और वो हिंदुत्व को अपनी संस्कृति मानती हैं।
शमा (Shama Mohammad) समाज के वंचित वर्ग के उधार के लिए भी कार्यों के साथ जुड़ी रहती हैं। वह एनजीओ Zoya Charitable Trust की ट्रस्टी भी हैं। उन्होंने कई सामाजिक अभियानों में भी भाग लिया है। जैसे कि केरल में 2018 के दौरान उन्होंने राहत और बचाव कार्यों में बढ़के हिस्सा लिया था। साथ ही 17वीं लोकसभा के दौरान उन्होंने कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार किया था। शमा मूलरूप से केरल के न्यू माह की रहने वाली हैं, लेकिन दो साल की उम्र में वो कुवैत शिफ्ट हो गयी थी।
उन्होंने शुरूआती पढ़ाई कुवैत के एक भारतीय स्कूल से की और 1990 तक वहीं रहीं। उन्हें सात साल की उम्र से ही भरतनाट्यम करना पसंद था और वह स्पोर्ट्स में भी सक्रिय तौर से हिस्सा लेती थी। हालांकि हाई स्कूल के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा में मेडिसिन की पढ़ाई करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने Mangalore University से डेंटल सर्जरी में बैचलर्स डिग्री हासिल की। शमा शुरू से ही महिला अधिकारों के लिए आवाज़ उठाती रही हैं। शमा (Shama Mohammad) शादी शुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं।
मोदी की 56 इंच वाली छाती पर राहुल गांधी का निशाना, तिलमिलाई भाजपा
ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने दिल्ली में डेंटल प्रैक्टिस की। उसी दौरान उन्हें ज़ी न्यूज़ में पत्रकारिता करने का मौका मिला। शुरुआती दिनों में वह हिंदी केवल पढ़ और लिख पाती थी, लेकिन बोल नहीं पाती थी। कुछ समय तक पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने फिर से डेंटिस्ट्री शुरू कर दी थी।चूंकि उनकी दिलचस्पी राजनीति और समाज सेवा में थी, तो 2015 में उन्होंने Indian National Congress ज्वाइन की। इससे पहले शमा (Shama Mohammad) कई बार टीवी डिबेट्स में नज़र आ जाती थी। 2018 में राहुल गांधी ने उन्हें मीडिया पनेलिस्ट नियुक्त किया था और मोहन प्रकाश इससे पहले पार्टी महासचिव रह चुके हैं।