दिल्ली में अब तक नहीं दी मानसून ने दस्तक, जुलाई में लू ने तोड़ा 9 साल का रिकॉर्ड, जानिए कब आ सकता है मानसून
देश की राजधानी दिल्ली में मानसून की अबतक एक भी बारिश नहीं हुई है। यह कहना गलत नही होगा कि दिल्ली एनसीआर के लिए मानसून तारीख पर तारीख बनकर रह गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में मानसून की अबतक एक भी बारिश नहीं हुई है। यह कहना गलत नही होगा कि दिल्ली एनसीआर के लिए मानसून तारीख पर तारीख बनकर रह गया है। लोगों का हाल गर्मी से बेहाल है और 15 जून से लोग मानसून का इंतेजार कर रहे हैं। दिल्ली में गर्मी इतनी बेहिसाब हो रही है कि इस बार जुलाई में लू ने पिछले 9 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एक अनुमान के मुताबिक जब भी पिछले दशक में लू का प्रकोप हुआ है, बारिश सामान्य से कम हुई है।
IMD ने क्या कहा?
मौसम विभाग की मानें तो मानसून आज दिल्ली सहित उत्तर भारत के हिस्सों को कवर कर सकता है। इसका कारण यह है कि पूर्वी हवाओं ने दक्षिण-पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल स्थितियां बना दी हैं। जिसके चलते बताया जा रहा है कि आज दिल्ली, हरयाणा और पंजाब सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मानसून की बारिश हो सकती है और लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल सकता है। बीते शनिवार को मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर की पूर्वी हवाएं उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ गई हैं और यही अब दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, हरयाणा तक पहुंच रही हैं। यही कारण है कि इन राज्यों में मानसून के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी।
शनिवार को लोग बारिश का करते रहे इंतजार
दो दिन पहले मौसम विभाग ने अनुमान जताते हुए कहा था कि शनिवार को दिल्ली में मानसून पहुँचने की उम्मीद है। साथ ही IMD ने बताया कि पिछले 15 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली में मानसून इतनी देर से पहुंचेगा। दिल्ली में वैसे मानसून के आने की तारीख 27 और 29 जून मानी जाती है। पहले IMD ने मानसून आने की तारीख 15 जून को दस्तक देगा। यानिकि तय समय से 12 दिन पहले आएगा। लेकिन अब 25 दिन ऊपर हो गए हैं और मानसून की बरसात नहीं हुई।
बताते चलें कि केरल में मानसून इस बार दो दिन लेट से पहुंचा। उसके बाद मानसून देश के पूर्वी, मध्य उत्तर पश्चिम में 12 दिन पहले ही आ गया था। लेकिन इसके बाद इसके आगे बढ़ने की परिस्थतियां अनुकूल नहीं रही।
– अदिति शर्मा