खेल
आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत के 125 साल हुए पूरे
आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत को आज 125 साल पूरे हो गए है। आज ही के दिन 1896 में आधुनिक ओलंपिक खेलों की एथेंस में शुरुआत हुई थी। 10 दिनों तक चले इन खेलों में में 14 देश के 241 एथलीट्स ने 43 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था।

6 अप्रैल 2021 के दिन आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरुआत को 125 साल पूरे हो जाएंगे। सबसे पहले आधुनिक ओलंपिक खेल एथेंस में 1896 में आयोजित हुए थे। दस दिन तक चले उस इवेंट को गेम्स ऑफ द ओलिंपियाड कहा गया था और ये उस समय का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्टिंग इवेंट था। इस इवेंट में 14 देश के 241 एथलीट्स ने 43 स्पर्धाओं में हिस्सा लिया था।
ओलंपिक्स खेलों का इतिहास
इसमें से लगभग दो तिहाई प्रतिभागी ग्रीस के थे।अमेरिका के जेम्स कोनोली आधुनिक खेलों के पहले ओलंपिक चैम्पियन बने थे। उन्होंने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक जीता था। इन खेलों की सफलता पर तब मुहर लग गई जब ग्रीस के स्पिरिडोन लुईस ने मैराथन में जीत दर्ज की। लुइस वाटर कैरियर थे और इसके बाद वे राष्ट्रीय हीरो बन गए थे। मैराथन की शुरुआत फीडेपेडीस की मशहूर कहानी को सम्मान देने के लिए हुई थी जिन्होंने मैराथन से एथेंस तक दौड़कर बैटल ऑफ मैराथन में जीत की खबर पहुंचाई थी।
प्राचीन ओलंपिक खेल 776BC से 393AD के बीच ओलंपिक में आयोजित हुए थे।15 शताब्दी के बाद इन खेलों को नए तरीके से आयोजित करने की योजना बनाई गई। 1894 में इंटरनेशनल पेरिस कांग्रेस में इस समझौते पर पहुंचा गया कि ओलिंपिक खेल पहली बार ओलिंपिज़्म की जन्मस्थली ग्रीस में आयोजित किए जाएंगे। इस बार के ओलंपिक खेल टोक्यो में आयोजित होंगे। कोविड 19 महामारी के चलते ये खेल एक साल की देरी से आयोजित हो रहे हैँ।