खेल
Breaking News

Tokyo Paralympic में तींरदाज़ी में भारत को मिला पहला पदक

टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय तीरंदाज हरविंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते कांस्य पदक जीत लिया है। हरविंदर ने पैरा आर्चरी में पुरुषों के व्यक्तिगत रिकर्व ओपन में ये कांस्य पदक अपने नाम किया। तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में हरविंदर कोरिया के किम मिल सू को 6-5 से शिकस्त दी।

हरविंदर ने शूट ऑफ में मुकाबला अपने नाम किया। दोनों खिलाड़ी पांच सेट के खेल के बाद 5-5 से बराबरी पर थे। इसके बाद शूट ऑफ शुरू हुआ। किम ने आठ पर निशाना लगाया वहीं हरविंदर सिंह ने 10 पर निशाना लगाया और मेडल अपने नाम किया। पैरालंपिक के इतिहास में तीरंदाजी में ये भारत का पहला पदक है।टोक्यो पैरालंपिक में ये भारत का 13वां पदक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरविंदर सिंह के इस शानदार प्रदर्शन पर उन्हे बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है , ” हरविंदर सिंह का शानदार प्रदर्शन , उन्होंने गज़ब के कौशल और दृढ़ निश्चय का परिचय दिया जिसके चलते वो पदक जीतने में कामयाब रहे। उन्हे ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने पर बधाई। हमें उन पर गर्व है। उन्हे भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

केन्द्रीय खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने भी ट्वीट करके हरविंदर को बधाई दी है। उन्होने अपने ट्वीट में लिखा ,  शानदार परिणाम हरविंदर ! एक बहुत ही यादगार मैच ! भारत ने कोरिया को 6-5 से हराया। पैरालंपिक में भारत का तीरंदाजी में पहला पदक।

Tags
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: