खेल
Breaking News

Tokyo Paralympics में शूटर Avani Lekhara डबल धमाल

भारत की अवनी लेखरा ने पैरा ओलंपिक के इतिहास में वह कारनामा कर दिया है जो आज तक कोई नहीं कर पाया है। अवनी ने 50 मीटर एयर राइफल में कांस्य पदक पर निशाना साधते हुए एक पैरा ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बन गई है।

अवनी ने महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन SH1 में 445.9 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होने क्वालीफाइंग राउंड में दूसरा स्थान प्राप्त करके फाइनल में जगह बनाई थी। इसी के साथ वो एक पैरालंपिक में 2 पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई है।

देश भर से अवनी को मिली शुृभकामनाएं

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवनी को बधाई देते हुए ट्वीट किया , ‘अवनि लेखरा को कांस्य पदक जीतने और पैरालिंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने पर बधाई. इतनी कम उम्र में यह एक उत्कृष्ट उपलब्धि है. आपकी निरंतरता और सफल होने की प्रतिबद्धता सभी के लिए प्रेरणा है. भविष्य के लिए शुभकामनाएं.

वहीं अवनी की ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके उन्हें बधाई दी। उन्होनें लिखा, ” टोक्यो पैरालंपिक में एक और गौरव का पल। अवनी लेखरा के शानदार प्रदर्शन से उत्साहित हूं। भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी अवनी को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, टोक्यो पैरालंपिक में में राजस्थान की बेटी अवनी लेखरा  को 50 मीटर शूटिंग में कांस्य पदक जीतने पर बधाई। आपने इतिहास रचते हुए एक बार फिर देश को गौरवान्वित किया है। यह सफलता आपके निष्ठापूर्ण समर्पण और अद्भुत क्षमताओं की परिचायक है। उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अवनी के पदक जीतने पर उन्हे बधाई दी है। गृहमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा है , अद्भुत अवनी ! पैरालंपिक में एक और पदक जीतकर आपने फिर एक बार देश का नाम रोशन किया है। पूरे देश को आप पर गर्व है…कांस्य पदक की बहुत-बहुत बधाई।

वहीं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अवनी को बधाई देते हुए कहा कि एक पैरालंपिक में दो मेडल जीतना एक बड़ी उपलब्धि है।

अवनी की जीत से राजस्थान स्थित उनके घर में खुशी का माहौल है। उनके परिवारजन बेहद उत्साहित है और उनको अवनी से तीसरे मेडल की भी उम्मीद है। टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।

Tags
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: