बस इस मामले में पाकिस्तान से पिछड़ रहा है हमारा भारत
देश में लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। अनलॉक 1 में भारत सरकार ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और आम आदमी की जेब को भारी झटका लगा है। ये हाल तब है जब अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमत बहुत ही मामूली हैं।

भारत में लगातार 21 दिन तक पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद राजधानी में एक पेट्रोल के लिए 80.43 और डीजल के लिए 80.53 पैसे चुकाने होंगे। कोरोना और देशव्यापी लॉक डाउन के कारण लोगों का काम धंधा वैसे ही धीमा हो गया है। चेन्नई, मुम्बई और बाकि महानगरों का भी हाल कुछ इसी तरह है।
पेट्रोल का मूल्य कैसे तय होता है?
अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में क्रूड आयल की कीमतों के साथ विदेशी मुद्रा दरों के कीमतें क्या हैं, इसका मूल्यांकन करने के बाद रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। यह काम तेल कंपनियां करती हैं जैसे की आयल मार्केटिंग कंपनी पेट्रोल और डीजल का दाम तय करती हैं। इसके बाद डीलर लोग खुद को खुदरा कीमतों पर और करों के साथ अपने स्वंय पेट्रोल मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल को बेचते हैं।
भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत तो आसमान छू ही रही हैं। आइये उन देशों पर नजर डालते हैं जहां पेट्रोल के दाम भारत से कम हैं।
- दुनियाभर में सबसे सस्ता पेट्रोल दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में है। यह प्रमुख तेल उत्पादक देशों में से एक है। अजीब बात ये है कि यहां केवल 1 लीटर पेट्रोल का दाम 0.05 पैसे है जोकि भारत की तुलना में फ़िलहाल 80 रुपये सस्ता है।
- ईरान जो पिछले दिनों अमरीका के साथ तनाव की स्थिति से जूंझ रहा था, वहां पेट्रोल का दाम केवल 7.08 रुपये पति लीटर है। यहां भी भारत की तुलना में काफ़ी सस्ता पेट्रोल है।
- वहीं सूडान में 10 रूपये प्रति लीटर और अंगोला में 21.79 प्रति लीटर पेट्रोल मिलता है।
- मलेशिया की बात करें तो यहां भी पेट्रोल आपको केवल 21.91 रूपये प्रति लीटर मिलता है। भारत में इसके मुकाबले लगभग 60 रूपये महँगा है।
-
वहीं बात अगर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की करें तो भारत के मुकाबले वहां पेट्रोल की कीमत 74.5 पाकिस्तानी रुपया यानि 0.445$. यानि पाकिस्तान भी हमसे सस्ता तेल बेच रहा है।
- इसके अलावा कतर में भी लोगों को केवल 21.7 रूपये में प्रति लीटर पेट्रोल मिलता है क्योंकि यहां तेल का उत्पादन बहुत ज्यादा है।
- नाइजीरिया जैसे तेल उत्पादक देशों में भी पेट्रोल बेहद ही सस्ता है। प्रति लीटर पेट्रोल केवल 23.88रूपये में मिलता है।
- सस्ते पेट्रोल मिलने वाले देशों में म्यांमार और कुवैत भी शामिल हैं। कुवैत में जहां पेट्रोल का दाम 25.66 प्रति लीटर है, तो म्यांमार में भी केवल 27.40 रूपये प्रति लीटर है। भारत में लगभग यहां से 52 रूपये महँगा पेट्रोल है।
पेट्रोल और डीजल के प्राइस में अभूतपूर्व उछाल के बाद आज विपक्ष ने कोरोना महामारी के बीच इसके ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। भाजपा से सवाल करते हुए विपक्ष ने पूछा की ये दाम बढ़ाना कहाँ तक सही है और क्यों।