मोदी की 56 इंच वाली छाती पर राहुल गांधी का निशाना, तिलमिलाई भाजपा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर घेरा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- पीएम मोदी ने अपनी जिस फेक मजबूत छवि को सत्ता में आने के लिए अपनाया है, अब वो भारत के लिए तकलीफ़ दे साबित हो रही है। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी यह मजबूती उनके लिए सबसे बड़ी ताकत है लेकिन अब भारत के लिए यह सबसे बड़ी कमजोरी है।

राहुल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और चिंता जताते हुए कहा कि चीन अब हमारे इलाके में घुस गया है। इसके साथ उन्होंने चीन की रणनीति का खुलासा किया और कहा चीन बगैर रणनीति कोई कदम नहीं उठाता।
चीन अपनी विस्तारवादी सोच के हिसाब से दुनिया के नक़्शे को आकार दे रहा है। चीन के दिमाग के नक़्शे में ग्वादर और बेल्ट एंड रोड भी शामिल है। इसलिए चीनियों के बारे में सोचते हुए उनकी सोच के स्तर को समझना बहुत जरूरी है।
राहुल ने आगे कहा कि आप सामरिक स्तर पर देखें कि किस तरह चीन अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। चीन अपने मजबूत इरादे के साथ आगे बढ़ रहा है– चाहे वह गलवान घाटी हो, डेमचोक हो या पैंगोंग झील हो।
चीन के बारे में आगे कहा कि वो कश्मीर में पाकिस्तान के साथ मिलके भी कोई साजिश रच रहा है। भारत के अपनी सीमा में बनाये गए हाईवे को बर्बाद करना चाहता है। तो यह साफ दर्शाता है कि यह कोई छोटा विवाद नहीं है।
PM fabricated a fake strongman image to come to power. It was his biggest strength.
It is now India’s biggest weakness. pic.twitter.com/ifAplkFpVv
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 20, 2020
राहुल गांधी ने इस वीडियो संदेश में कहा कि यह सीमा विवाद मोदीजी पर दबाव बनाने के लिए है। चीन पीएम की छवि पर हमला कर रहा है और इस समय मोदी के लिए प्रभावी पॉलिटिशियन बने रहना मजबूरी है। उन्होंने तंज मारते हुए कहा कि चीन मोदी के 56 इंच के सीने पर हमला कर रहा है और इसलिए उन्हें इसकी रक्षा करनी होगी।
पंजाब सरकार द्वारा खेल रत्न पुरुस्कार से अपना नाम वापिस लेने पर क्या बोले हरभजन
उन्होंने कहा कि फ़िलहाल सबकुछ पीएम के हाथ में हैं कि वो कैसे इस चुनौती का सामना करते हैं और चीन को जवाब देते हैं। उन्होंने कहा कि कहीं प्रधान मंत्री अपनी छवि को बचाने के लिए हथियार छोड़ देंगे या चीन का डट के सामना करेंगे यह देखने वाली बात है।