
कांग्रेस को पिछले कुछ वर्षों में एक कमज़ोर विपक्ष के तौर पर देखा जाता रहा है। लोक सभा 2019 चुनाव में बुरी हार के बाद से कांग्रेस पार्टी लोगों को दिलों से उतरने लगी। लेकिन अब कांग्रेस विपक्ष होने के भूमिका निभा रही है और जिस तरह उन्होंने हाथरस केस में अपनी भुमिका निभाई उसकी देश भर में तारीफ़ हो रही है।
विपक्ष ने दिखाया अपना दम, झुकी योगी सरकार
भारत की सबसे पुरानी नेशनल पार्टी, कांग्रेस जिसने कई साल तक संसद पर राज किया वो फ़िलहाल विपक्ष में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी सहजता से अब देश में चल रहे मुद्दों पर जिम्मेदारी निभाते नज़र आ रहे हैं। हाल ही में, हाथरस केस में कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलने के लिए लगातार कोशिश की और तमाम रोक के बावजूद भी उनके दर्द को समझने के लिए हाथरस पहुंचे।
प्रियंका गांधी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने तक हम संघर्ष करेंगे। इस तरीके से मुद्दे पर एक्टिव एक्शन लेना लोगों को काफ़ी पसन्द आया और देशभर में उनकी सराहना हो रही है।
किसान बिल पर विपक्ष का एक्शन
साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसानों के लिए भी अपनी आवाज को बुलंद रखा। कल ही पंजाब कांग्रेस ने किसानों के लिए बिलों का विरोध करते हुए मोगरा में रैली निकाली। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो इन बिलों को बिलकुल हटा देगी। इतना ही नहीं अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए किसान आंदोलन को कांग्रेस ने बढ़ावा दिया और दिल्ली तक में इसके ख़िलाफ़ आवाज उठाई।
क्या एक बार फिर उभर पायेगी कांग्रेस?
पिछले कुछ दिनों से प्रियंका और राहुल गांधी हर चीज पर बारीकी से नज़र बना रहे हैं। साथ ही राजस्थान में भी प्रियंका गांधी की सूजभुज का ही नतीजा था कि कांग्रेस की सरकार बनी रही। इसके अलावा मुमकिन है कि महासचिव प्रियंका जिस बेबाकी से उत्तर प्रदेश सरकार पर कटाक्ष कर रही है इसका फायदा आने वाले चुनाव में मिल सकता है। कांग्रेस बराबर सरकार पर निजीकरण को लेकर भी सवाल उठा रही है।
ये भी कह सकते हैं कि अब विपक्ष काम करता और अपनी कर्तव्य निभाता नजर आने लगा है। दोनों नेताओं ने जमीनी स्तर पर लोगों की बातों को सुन्ना शुरू कर दिया है जो काफी समय से नहीं हो रहा था। जनता की आवाज बनकर ही कांग्रेस अपना खोया हुआ विश्ववास लोगों में जगा सकती है। एक अच्छा विपक्ष ही लोकतंत्र का फायदा लोगों तक पंहुचा सकता है। इसलिए कांग्रेस को इसी तरह अपना काम जारी रखना चाहिये।