
हाथरस रेप कांड के बाद से देशभर में गुस्सा है और इन्साफ की मांग देश के हर कोने से उठ रही है। काफ़ी मशक्त के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी पीड़ित परिवार से मिलने में कामयाब हुए। वहीं दूसरी तरफ सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह मामला सीबीआई को सोपने का फैसला किया।
यूपी प्रशासन ने किया परेशान, लेकिन दिया रास्ता
राहुल गांधी ने दृढ़ निश्चय किया कि पीड़ित बच्ची के परिवार से मिलकर ही रहूँगा। फिर जैसे ही आज दोपहर राहुल और प्रियंका गांधी के हाथरस आने की खबर यूपी प्रशासन को मिली तो योगी प्रशासन ने डीएनडी टोल नाके को बंद करवा दिया। हालांकि राहुल गांधी के वहां पहुंचने पर रास्ता दे दिया गया और मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया। लाठी चार्ज के बीच प्रियांका गांधी ने किया अपने कार्यक्रताओं का बचाव। आखिरकार यूपी पुलिस ने उन्हें इस शर्त पर जाने की अनुमति दी गयी कि केवल 5 ही लोग मिल सकते हैं।
परिवार को प्रियंका ने दी सांत्वना
कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं ने पीड़ित परिवार से लगभग 1 घंटे बंद कमरे में बातचीत की। इस दौरान पीड़िता की माँ को प्रियंका ने गले लगाया और सांत्वना दी। उन्होंने मुलाकात के बाद कहा कि हम परिवार के साथ जो अन्याय हुआ है उसके खिलाफ लड़ेंगे। कांग्रेस महासचिव् प्रियंका ने कहा कि परिवार अपनी बेटी का चेहरा तक नहीं देख पाया और न्याय मिलने तक हम लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि परिवार न्यायिक जांच चाहता है। यह मुलाकात दूसरी कोशिश में संभव हो पाई।
अब तक क्या हुआ?
आपको बता दें, हाथरस रेप पीड़िता हफ्ते तक जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही थी। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उनकी मौत हुई। जिसके बाद रातोरात लड़की के शव का जबरन रात में यूपी पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया। इसके अलावा मीडिया को भी गांव में जाने की अनुमति नहीं थी। पूरे गांव में नाकाबंदी कर दी गयी थी और ऐसे भी वीडियो वायरल हुए जिसमें अधिकारी परिवार से बड़े ही गलत तरीके से बात कर रहे थे। फ़िलहाल मीडिया को अनुमति दे दी गयी है। गौरतलब है यूपी प्रशासन ने इसी बीच कई बार यह भी कहा कि रेप जैसा कुछ नहीं हुआ था।
विपक्ष का दबाव, CBI पहुंचा मामला
बता दें, हाथरस रेप कांड पर राजनीति काफ़ी तेज हो गयी है। जिस तरह आज प्रियंका गांधी खुद ड्राइव करके हाथरस पहुची और बॉर्डर पर काफी ड्रामा हुआ। उसके साथ देशभर में यूपी की कानून व्यवस्था पर काफी सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया है। इससे पहले SIT की जांच शुरू की गयी थी। अब हाथरस रेपकांड की जांच शुरू से लेकर आखिर तक सीबीआई करेगी।