देश
Breaking News

बिपाशा के साथ अश्लील ऑडियो हुआ था लीक, ऐसा था अमर सिंह का जीवन

राज्यसभा सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता अमर सिंह का लंबी बीमारी के बाद सिंगापूर के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 64 वर्ष की थी। 2011 में अमर सिंह का किडनी ट्रांस्पल्ट का ऑपरेशन हुआ था, जिसके कारण वह बीमार चल रहे थे। सिंह अपने पीछे अपनी पत्नी और बेटियां छोड़ गए। इनके जाने से राजनितिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गयी है।

अमर सिंह ने बिना किसी राजनितिक बैकग्राउंड के भारतीय राजनीति में अलग पहचान बनाई। गौरतलब है 27 जनवरी 1956 को अमर सिंह का जन्म यूपी के आजमगढ़ में हुआ था। जिसके बाद उन्होंने कोलकत्ता के सेंट सेवियर्स कॉलेज से कानून की डिग्री ली। पहली बार 1996 में अमर सिंह राज्यसभा सांसद के रूप में चुने गए। 2003 में भी एसपी की तरफ से राज्यसभा सांसद बने। ये समाजवादी पार्टी के महासचिव भी रहे।

एक टाइम पर इन्हें सबसे ज्यादा लॉयल समाजवादी नेता भी कहा जाता था। बताया जाता है कि 1990 में जब इनकी मुलाकात मुलायम सिंह से हुई तो ये एक राजनेता के रूप में जाने जाने लगे। हालांकि 2010 में पार्टी के विरोध में एक्टिविटी करने के कारण इन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था। बाद में इनका रुख भाजपा की तरफ होने लगा था।

सिंह भाजपा और नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन करने लगे थे। इन्होंने अपनी खुद की पार्टी राष्ट्रीय लोक मंच पार्टी का गठन भी किया, जिसका इन्हें कुछ फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद अमर सिंह ने 2014 के चुनाव में आरजेडी को ज्वाइन कर लिया, लेकिन फतेहपुर सीकरी संसदीय सीट से हार गए। बरहाल, 2016 में फिर मुलायम सिंह ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनने का मौका दिया।

अमर सिंह के बड़े उद्योगपतियों और हाई प्रोफाइल लोगों के साथ पहले से ही काफी संबंध थे। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और कई राज्यों में सिंह के खुद के बिजनेस थे। अल्कोहल से लेकर रोड बिल्डिंग जैसे उद्योग में इनकी इन्वेस्टमेंट थी। इसके साथ साथ अमर सिंह का बॉलीवुड़ में भी काफी प्रभाव था। कई एक्ट्रेस के साथ भी उनका नाम जुड़ा। इतना ही नहीं अभिनेत्री बिपाशा बासु के साथ उनका एक निजि ऑडियो रिकॉर्डिगं भी लीक हुई थी।

मुश्किल दिनों में अमिताभ बच्चन को किया था स्पोर्ट

लगभग 14 साल अमर सिंह समाजवादी पार्टी के साथ जुड़े रहे और इन्होंने इस दौरान अच्छे रिश्ते सेलिब्रिटीज के साथ बनाये। अमर सिंह अक्सर बॉलीवुड पार्टीज में नज़र आ जाया करते थे। अनिल अंबानी, सुब्रता रॉय से लेकर बच्चन फैमिली के साथ इनके अच्छे रिलेशन्स थे। एक समय ऐसा था जब बच्चन परिवार और अमर सिंह के बीच खास रिश्ता था।

90 के दशक में जब अमिताभ का फ़िल्मी कैरियर फ्लॉप हो रहा था और उनपर कर्ज हो गया था। तब अमर सिंह ने मदद का हाथ बढ़ाकर बच्चन को कर्ज से उभारा था। जया बच्चन को पार्टी का अहम सदस्य बनाने का श्रेय भी सिंह को ही दिया जाता है। इस लंबी मीठी दोस्ती में हालांकि बाद में खटास हो गयी। जिसकी वजह सिंह जाया बच्चन को ठहराते थे, लेकिन अमिताभ बच्चन के परिवार ने कभी इसपर कोई टिपण्णी नहीं की।

आज यह राजनेता चला गया लेकिन अपने अमर निशां छोड़ गया। प्रधानमंत्री से लेकर कई नेताओं और सेलिब्रिटीज ने इनकी इंतेक़ाल पर शोक जताया। अमिताभ बच्चन जो इनके बहुत अज़ीज़ थे, उन्होंने ट्विटर पर अमर सिंह की याद में ट्वीट किया, जो कि काफ़ी वायरल हो रहा है।

अदिति शर्मा
Tags
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: