
- मालदीव से आईएनएस जलाश्व भारतीयों को लेकर कोच्चि लौटा
- समुद्र सेतु अभियान के दूसरे चरण में जहाज 588 यात्रियों के साथ लौटा
- पहले चरण में आईएनएस जलाश्व 698 भारतीयों को लेकर लौटा था
समुद्र सेतु अभियान के तहत फंसे हुए भारतीयों को स्वदेश लाने के दूसरे चरण के तहत आईएनएस जलाश्व आज 588 भारतीयों को मालदीव की राजधानी माले से लौटा। कल सुबह माले से चले जहाज के आज दोपहर बाद कोच्चि पहुंचा। यात्रियों में 6 गर्भवती महिलाओं सहित 70 महिलाएं और 21 बच्चे शामिल है। पिछले 10 मई को पहले चरण के तहत आईएनएस जलाश्व 698 भारतीयों को लेकर लौटा था। वहीं 12 मई को आईएनएस मगर 202 भारतीयों को लेकर कोच्चि तट पर ही लौटा था।
आज जहाज के लौटने के बाद समुद्र सेतु अभियान का मालदीव चरण अभी के लिए पूरा हो गया। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि एयर इंडिया के हवाई जहाजों के जरिए नई दिल्ली, बेंगलुरू, मुंबई, चेन्नई और अन्य शहरों के लिए भारतीयों को निकालने की योजना बनाई जा रही है। मालदीव सरकार द्वारा प्रत्यर्पण झेल रहे, आपात चिकित्सा करवाने वाले, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, फंसे हुए पर्यटकों को प्राथमिकता दी जाएगी।