सऊदी शेख की दरयादिली की दुनिया हुई कायल, फंसे 1600 कर्मचारियों को भेजेगा भारत
सऊदी अरब की एक निजी कंपनी ने लॉक डाउन के चलते सऊदी में फंसे अपने 1600 कर्मचारियों को सही सलामत भारत भेजने के लिए अलग से 9 प्राइवेट प्लेन का इंतजाम किया है।

गल्फ में फंसे भारतीयों को उनके मुल्क भेजने का किसी भी निजी कंपनी की ओर से चलाया गया ये अब तक का सबसे बड़ा अभियान है। इस कंपनी से एक अभियान के लिए 9 प्राइवेट प्लेन को हायर किया।
9 प्राइवेट फ्लाइट से 1600 भारतीय लौटेंगे स्वदेश
बता दे की एक्सप्रटाइज़ कंटैक्टिंग कंपनी ने अपने 2000 कर्मचारियों को उनके घर भेजने की व्यवस्था की है। जिसमे 1600 कर्मचारी भारतीय है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि इस अभियान की शुरुआत 5 जून को हो चुकी है। पांच जून को 6 उड़ाने सऊदी से उड़कर हैदराबाद व चेन्नई पहुंची है। तथा छह जून को दिल्ली और अहमदाबाद फ्लाइट पहुंची। जबकि 7 जून को एक और फ्लाइट भारतीय यात्रियों को लेकर चेन्नई उतरी। इस अभियान में कुल 9 उड़ाने सऊदी से भारत पहुंचेगी, जिनमें सवार 1600 लोग अपने गंतव्य स्थल तक पहुंचेंगे।
कंपनी उठा रही है सब कर्मचारियों का खर्च
कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 2200 लोगों को उनके घर पहुंचने के लिए 12 निजी विमानों की मदद ली जा रही है। एक्सप्रटाइज़ कंटैक्टिंग के डायरेक्टर एस शेख के का कहना है कि देश में उत्पन्न कोरोना इमरजेंसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने 2200 कर्मचारियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचने का फैलसा किया है। वहीं कंपनी के डायरेक्टर ने दावा भी किया कि खाड़ी क्षेत्र में किसी भी निजी कंपनी द्वारा लोगों को उनके घर पहुंचने का सबसे बड़ा अभियान है। बता दे कि कर्मचारियों का किराया, खाना तथा क्वारेंटीन सेंटर में रहने तक का सब खर्च कंपनी उठा रही है।