मनोरंजन
Breaking News

सोनू तो सूद ही होना चाहिए, निगम में तो इंसानियत ही नहीं

सोनू सूद आजकल एक बेहद ही अच्छे काम के लिए सुर्खियों में है। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन में पिछले कई दिनों से फँसे हुए मज़दूरों को घर पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। खाने पीने, शेल्टर से लेकर हर चीज़ उपलब्ध करा रहे हैं।

सोनू सूद ने अपनी ओर से इतने बड़े पैमाने में सेवा करने के लिये उनकी तारीफ़ हो रही है और ट्विटर पर भी #SonuSood सबसे ऊपर ट्रेंड कर रहा है। हाल में ही पीटीआई न्यूज़ एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उनसे मजदूरों की ये दुर्दशा देखी नही जा रही और इसलिए वो उन्हें घर पहुँचाने में पूरी कोशिश करेंगे। कोरोना संकट के कारण हुए लॉकडाउन की वजह से हज़ारों प्रवासी मज़दूर देश के अलगअलग हिस्सों में फंसे हुए हैं।

लॉक डाउन में अंतरराज्यीय और रेल सेवाएं बंद कर दी गई थीं जिसकी वजह से बड़ी संख्या में मज़दूर पैदल ही अपने घर जाने के लिए मजबूर हो गए थे। ऐसे ही बेबस 12 हज़ार लोगों को सोनू उनके घर पंहुचा चुके है।

संकट की इस घडी में सोनू सूद मज़दूरों के लिए मसीहा साबित हो रहे हैं। मज़दूरों की मदद के लिए सोनू ने उत्तर प्रदेश सरकार से ख़ास अनुमति ली और मजदूरों के लिए इंतेजाम करवाया। इससे पहले उन्होंने कर्नाटक के कई प्रवासी मज़दूरों को भी मदद दी थी। सोनू सूद ने कई राज्यों के मज़दूरों को घर पहुँचाने में सहायता की है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और कर्नाटक जैसे राज्य शामिल हैं।

इतना ही नही सोनू ने इससे पहले पंजाब के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को 1,500 पीपीई किट भी दान की थी।साथ ही मुंबई का अपना होटल भी स्वास्थ्यकर्मियों को रहने के लिए दिया था। रमज़ान के पाक महीने में सोनू भिवंडी इलाके में हज़ारों गरीब मज़दूरों को खाना भी खिला रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो पर वायरल हो रहा है जिसमें वो नारियल फोड़कर मज़दूरों को बस से विदा कर रहे हैं।

ट्विटर पर लोग उनकी जमकर तारीफ़ कर रहे है। साथ ही उनकी इस दरियादिली पर अनेको मीम भी बन रहे हैं। ट्विटर पर लोगो ने यह भी लिखा कि मूवीज़ में विलेन बनने वाले सोनू असली ज़िन्दगी में हीरो हैं। इतना ही नही लोग इन्हें भगवान भी बता रहें है और महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री उम्मीदवार बता रहे हैं।

अदिति शर्मा

Tags
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: