स्पेन में मास्क लगाना हुआ अनिवार्य
कोरोना की बढ़ती तबाही से दुनिया परेशान है। इस वायरस (Corona Virus) के कारण दुनिया भर में 2 लाख 45 हज़ार से भी ज़्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसी को देखते हुए स्पेन में मास्क लागाना ज़रुरी कर दिया गया है।

- स्पेन में सार्वजनिक वाहन में मास्क लगाना हुआ ज़रूरी
- स्पेन सरकार क्षेत्रीय प्रशासन को देगी वित्तीय मदद
कोरोना वायरस (Corona Virus) की रोकथाम के लिए स्पेन (Spain) में सार्वजनिक वाहनों में मास्क लागाना अनिवार्य कर दिया गया है। स्पेन के प्रधानमंत्री पैड्रो सांचेज़ ने कहा है कि 4 अप्रैल से देश में सार्वजनिक वाहन में सफर करते वक्त मास्क लगाना ज़रूरी होगा। एक प्रेस वार्ता के दौरान सांचेज़ ने ये भी ऐलान किया कि उनकी सरकार क्षेत्रीय प्रशासन की मदद के लिए 17.57 बिलियन अमरीकी डालर की वित्तीय मदद देगी, ताकि वे कोरोनावायरस के कारण हुए सामाजिक औऱ आर्थिक नुकसान की भरपाई कर सकें।
सात हफ्ते के लंबे लॉकडाउन (Lock Down) के बाद स्पेन के लोगों को कल पहली बार अपने घरों से बाहर निकलने की इजाज़त मिली। दुनिया की सबसे भीषण महामारियों में से एक कोविड-19 की वजह से स्पेन ने बेहद लाकडाउन लगाया हुआ था, जिसे अब खोला जा रहा है। गौरतलब है कि कोविड-19 ने स्पेन में भयंकर तबाही मचाई है।
- स्पेन में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या आई कमी
स्पेन में कोविड-19 से मरने वालों की तादाद में लगातार कमी आ रही है। 18 मार्च के बाद एक दिन में सबसे कम मृत्यु दर दर्ज़ की गई है। 24 घंटे में 164 लोगों की मृत्यु हुई है और कुल आंकड़ा 25,264 तक पहुंच गया है। वहीं संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 2,17,466 हो गई है। स्पेन में सुधरते हालत के बीच लॉकडाउन के नियमों में छूट दी जा रही है।