
स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 20 हज़ार को पार कर गई है। हालांकि रविवार को स्पेन में 410 लोगों की जान गई, जो 22 मार्च के बाद से अब तक को सबसे कम संख्या है। पिछले कई दिनों से वहां मरने वालों का ग्राफ नीचे जा रहा है। स्पेन में 2 अप्रैल को एक दिन में सबसे अधिक 950 लोगों की मौत हुई थी। मौत के आंकड़ों के हिसाब से स्पेन, अमेरिका और इटली के बाद तीसरे स्थान पर है। यहां अब तक मरने वालों की कुल संख्या 20,453 हो गई है। स्पेन में लॉकडाउन की सीमा अवधि को बढ़ाकर 9 मई तक कर दिया है। स्पेन के प्रधानमंत्री पेद्रो सांचेज ने लॉकडाउन बढ़ाने का एलान किया। अमेरिका और इटली के बाद स्पेन में कोरोना से सबसे ज्यादा लोगों की मौतें दर्ज हुई हैं। स्पेन में अभी 1 लाख 95 हजार से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में हैं। वहीं मरने वालों की संख्या 20 हजार के पार है।