खेल

ओलंपिक में ब्रॉन्ज जीतने से चूकीं भारतीय महिला हॉकी टीम, हुईं मायूस, पीएम मोदी ने फोन पर कहा देश को आप पर गर्व

भारतीय महिला हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक्स में हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही उनका पदक जितने का सपना अधूरा रह गया।

भारतीय महिला हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक्स में हार का सामना करना पड़ा और इसके साथ ही उनका पदक जितने का सपना अधूरा रह गया। कांस्य पदक के लिए इस बड़े मुकाबले में भारत को ब्रिटैन की टीम ने 4 – 3 से हराया। हालाकिं हारने के बावजूद भी भारतीय महिला हॉकी टीम ने इतिहास रचा और पहली बार चौथे स्थान पर रही। हार के बाद भारत की बेटियां निराश हुई लेकिन उनके ओलंपिक्स में इस बेहतरीन प्रदर्शन पर देश को नाज है। 

पीएम मोदी ने की हौसलाअफजाई 

ओलिंपिक खेलों में चौथे स्थान पर रही महिला हॉकी टीम से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बातचीत की। पीएम से फोन पर बातचीत के दौरान महिला खिलाडियों की आखें नम हो गईं। मैच में मिली हार के बाद ही प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय महिला हॉकी टीम से फोन पर बात करके उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। 2 मिनट 48 सेकेंड तक हुई इस वीडियो कॉल में पीएम ने कहा कि आप सभी को निराश नहीं होना है। देश आज आप पर गर्व कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भारत हॉकी की पहचान है और इतने दशकों के बाद भारत में हॉकी पुनर्जीवित हो रही है और यह आप लोगों की मेहनत की वजह से हो रहा है।

हार के बाद भी जीता सबका दिल 

शुक्रवार को भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल मैच में ब्रिटैन के खिलाफ खेलने के लिए उत्तरी थी। भारतीय टीम ने मुकाबले में ब्रिटैन को कांटे की टक्कर दी और यही कारण है कि ब्रिटैन ने बहुत कम अंतर् से जीत हासिल की। पहली बार महिला हॉकी टीम ओलिंपिक मेडल के करीब पहुंची थी और उन्होंने पुरे दमखम के साथ मैच में प्रदर्शन किया और सभी का दिल जीत लिया। रानी रामपाल की अगुवाई वाली इस टीम ने ओलंपिक्स के सेमीफाइनल में पहुंच कर और मैच के अंतिम तक अपना बेस्ट गेम दिखाकर यह बता दिया की भारतीय महिला हॉकी टीम में काबिलयत है और आने वाले समय में वो ऐसे ही जीत हासिल करेंगी। इतना ही नहीं इस बात को ब्रिटेन ने भी माना की इस टीम का भविष्य उज्जवल है और आने वाले समय में ये खूब कमाल करेगी। 

Tags
Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
Close
Close
%d bloggers like this: