कोरोना काल में आई भारत को गौरवान्वित करने वाली खबर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन 22 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के कार्यकारी बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार सँभालने के लिए नियुक्त हुए हैं। कोरोना की जंग में हर्षवर्धन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मौजूदा अध्यक्ष जापान के डॉ. हिरोकी नकातानी का स्थान लेंगे हर्षवर्धन।

मंगलवार को WHO के कार्यकारी बोर्ड में भारत को शामिल करने के प्रस्ताव पर सहमति हुई थी। इस बोर्ड में 194 देशों ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किया। पिछले साल WHO के दक्षिण–पूर्व एशिया समूह ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था। इस निर्णय में कहा गया था कि भारत को तीन साल के कार्यकाल के लिए कार्यकारी बोर्ड के लिए चुना जायेगा।
WHO के अधिकारियों ने कहा कि डॉक्टर हर्षवर्धन भारत में कोरोना जंग में अच्छे तरीके से इस चुनौती का सामना कर रहे हैं। इस पद का चयन हर वर्ष रोटेशन के आधार पर किया जाता है। इस कार्यकारी बोर्ड में 34 सदस्य होंगे, जो तकनिकी रूप से स्वास्थ्य के क्षेत्र के होंगे। इस कोरोना काल में यह भारत के लिए गर्व की बात है।विश्व स्वास्थ्य सभा के निर्णयों को लागू करने के लिए आवश्यक 34-सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड के प्रमुख अब स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन होंगे। साथ ही महानिदेशक टेडरोस एडनॉम घिबेयियस के साथ मिलकर काम करेंगे।
अदिति शर्मा