युपी में लॉकडाउन बढ़ा तो कुछ ऐसी होगी नई गाइडलाइन
कोरोना वायरस के मामले देश के हर राज्य में तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ते केसों के मद्देनजर 10 जुलाई रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक के लिए लॉक डाउन लागू कर दिया है।

यूपी सरकार कोविड 19 महामारी को रोकने के लिए कई एहतियाती कदम उठा रही है। जिसके चलते प्रदेश में 55 घंटों का लॉकडाउन किया गया। पुलिस भी शनिवार सुबह से ही राज्य के कई हिस्सों में चेकिंग करती नज़र आई। दिल्ली से सटे गौतमबुद्धनगर और गाज़ियाबाद जिले का बॉर्डर सरकार ने पहले ही सील कर दिया था।
केवल एसेंशियल सर्विसेस से जुड़े लोगों को उनकी आईडी कार्ड देखकर पुलिस नोयडा और गाज़ियाबाद में एंट्री की इजाजत देगी। नोएडा की बात करें तो यहां केवल उन्हीं को आने की इजाजत होगी जिनके पास गौतमबुद्धनगर जिला प्रशाशन द्वारा जारी पास हो या कोविड -19 पास होना चाहिए।
लॉकडाउन के दौरान क्या खुला और क्या रहा बंद
इस 55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान समस्त आवश्यक सेवाएं जैसे की स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सेवाएं, और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नार्मल संचालित रहेगी। इन सेवाओं में काम करने वाले व्यक्तियों के साथ कोरोना वारियर्स व सफाई कर्मचारी और डोर स्टेप डिलीवरी यानिकि होम डिलीवरी से जुड़े व्यक्तियों के आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।
ट्रेनें चलती रहेंगी और यूपी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाली फैक्ट्रियों को भी कि छूट दी है। 55 घन्टे के लॉक डाउन में धार्मिक स्थलों के खुलने पर भी रोक नहीं है। साथ ही लॉक डाउन के चलते राज्य में बाजार और उद्योग बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सिर्फ आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों को ही काम पर जाने की परमिशन है।
फिल्मी स्टाइल में हुआ विकास का एनकाउटंर, पुलिस से हुई एक चूक
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उन्होंने लोगों के फेस पर सावर्जनिक स्थल में मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने की राशि 100 रूपये से बढ़ाकर 500 रूपये करने की घोषणा की थी। जिसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है।
भारतीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय वेबसाइट मिली जानकारी के मुताबिक़ मौजूदा स्थिति में देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के संक्रमण के कुल मामले 32 हज़ार से अधिक हो चुके हैं और प्रदेश में संक्रमण से 862 लोगों की मौत हो चुकी है। सुत्रों के हवाले से आ रही खबरों से अनुमान लगाया जा रहा है कि योगी सरकार लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा सकती है।