वंदे भारत मिशन: एयरपोर्ट से घर तक का सफर पडेगा मंहगा
कोरोना संक्रमण के कारण विदेश में फंसे भारतीयों के लिए केन्द्र सरकार ने वंदे भारत मिशन का आगाज़ किया है। इस मिशन को लगभग एक सप्ताह बीत चुका है।हज़ारों की संख्या में लोग अपने वतन वापिस लौट आएं है।

- एयरपोर्ट से घर तक का सफर आपकों पडेगा मंहगा
- टैक्सी के लिए चुकाने पड़ सकते है 12000 रुपये
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से नोएडा और गाजियाबाद की यात्रा करने के इच्छुक लोगों को सुविधा प्रदान करेगा। लेकिन इसके लिए लोगो को ज्यादा खर्चा करना पड़ेगा। बता दें कि 250 किमी के दायरे में किसी भी गंतव्य के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से टैक्सी की सवारी के लिए 10,000 तक लग सकते हैं।
लॉकडाउन के कारण लोग विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं और घर पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यूपीएसआरटीसी (UPSRTC) की टैक्सी बुक करने की न्यूनतम लागत सेडान के लिए 10,000 रुपये और SUV के लिए 12,000 होगी। जबकि 250 किमी से अधिक दूरी के लिए अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा। लेकिन हर किसी के लिए इस बुरे वक्त में इतना पैसा खर्च करना आसान नही। इसलिए निगम की बसों की सेवा भी शुरू की गयी है। 100 किमी के लिये AC बसों 1320 और Non AC बसों के लिए 1000 प्रति सीट किराया रखा गया है।
यूपीएसआरटीसी (UPSRTC) के प्रबंध निदेशक राज शेखर ने एक पत्र जारी कर नोयडा और गाजियाबाद में निगम के क्षेत्रीय प्रबंधकों को बताया गया कि वे निवासियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाएंगे। वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से आ रहे लोगो के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर पर बसों और टैक्सियों की सेवा दी जायेगी। पत्र में कहा गया है कि जिन लोगों को यात्रा करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा मंजूरी दे दी जाएगी वो ही लोग इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। यदि कोविद -19 के लक्षण होंगे, तो यात्रा की मंजूरी नही दी जायेगी। साथ ही पत्र के अनुसार 250 किमी तक टैक्सी बुक करने पर 10,000 खर्च आयेगा। प्रत्येक अतिरिक्त किलोमीटर पर शुल्क लगेगा। ड्राइवर के अलावा टैक्सी में केवल दो व्यक्ति ओर बैठ सकते है।
अदिति शर्मा