गेंहु, चावल और चने के ज़रिए केन्द्र की बिहारियों के वोट साधने की कोशिश!
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज देश के नाम संबोधन में नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि कुछ देशवासियों की लापरवाही से वो परेशान हैं। उन्होंने कहा कि देश में अनलॉक 1 खत्म हो रहा है लेकिन लोगों को अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। इसमें भारत सरकार ने 80 करोड़ गरीब लोगों के मुफ्त राशन की घोषणा की है।

PMGKAY का विस्तार
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जोर देते हुए कहा कि सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार करने का फैसला किया है। पीएम ने कहा कि कोरोना महामारी का वक्त है, पर अब देश में त्योहारों का समय भी आ रहा है। ऐसे में लोगों का खर्चा बढ़ जाता है जिसके लिए इस योजना के अंतर्गत गरीब परिवारों को हर महीने पांच किलो गेंहू/ चावल और 1 किलो अनाज दिया जायेगा।
बिहार के लोगों के लिए चुनाव से पहले राहत
गौरतलब है, पीएम ने इस बात को साफ किया है कि दीवाली और छट पूजा तक इस योजना को लागू किया है। आपको बता दें, आने वाले महीनों में बिहार के विधान सभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए अमित शाह ने जनसंवाद रैली भी की थी। अब भाजपा ने इस योजना से एक तरह से बिहार के लोगों के मत को अपनी तरफ करने की कोशिश की है।
इसके साथ पीएम ने संबोधन में बताया कि पिछले तीन महीनों में 20 करोड़ गरीब परिवारों के जनधन खातों में 31 हजार रूपये जमा कराये हैं। जिसमें नौ करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रूपये जमा किये हैं। इन बातों का बीजेपी को बिहार विधान सभा चुनाव में फायदा मिल सकता है।
देश से की सतर्क रहने की अपील
इसके अलावा पीएम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की। पीएम ने भारत में ‘लोकल फॉर वोकल‘ कैंपेन पर भी जोर दिया। उन्होंने किसान और देश के टैक्सपेयर्स का भी शुक्रिया अदा किया। साथ ही कहा कि आज अगर सरकार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर पा रही है तो उसका श्रेय इन लोगों को ही जाता है।
कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में भारत दुनिया के विकसित देशों से काफ़ी अच्छा कर रहा है और यहां का मौत का दर भी कम है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब हम अनलॉक 2 में प्रवेश कर रहे हैं और आने वाले समय में बारिश से होने वाली बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है, जिसके लिए हमें सावधानी बरतनी होगी।